spot_img

धान खरीदी के अंतिम दिन बोले मंत्री अमरजीत, पूरा होगा खरीदी का लक्ष्य

HomeCHHATTISGARHधान खरीदी के अंतिम दिन बोले मंत्री अमरजीत, पूरा होगा खरीदी का...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक जनवरी से शुरू हुई धान खरीदी का आज आख़री दिन है। इस बीच सूबे के खाद्य मंत्री ने मीडिया के समक्ष ये दावा ठोका है कि प्रदेश सरकार धान खरीदी के अपने लक्ष्य को पाने में निश्चित रूप से सफल होगी।

भैयाजी ये भी देखे : मूणत पर बिफ़रे मंत्री गुरू रूद्र कुमार, कहा-दर्ज़ हो ST SC…

भूपेश कैबिनेट में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत मंत्री आज मीडिया से चर्चा कर रहे थे। तब उन्होंने कहा कि “छत्तीसगढ़ राज्य में किसानों का धान खरीदी बहुत अच्छे ढंग से संपादित हुआ है और गति से धान खरीदी हुआ है। छत्तीसगढ़ की पहचान धान के कटोरा से है। यहां धान का उत्पादन भी बम्फर मात्रा में हुआ है और खरीदी भी उसी गति से हुई है।”

इस बार सैकड़ा पार-भगत

भगत ने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “पिछली सरकार में 15 सालों में कभी 70 लाख मैट्रिक टन धान से ज्यादा खरीद नहीं हुई थी।

भैयाजी ये भी देखे : मूणत पर बिफ़रे मंत्री गुरू रूद्र कुमार, कहा-दर्ज़ हो ST SC…

जब से हमारी सरकार बनी है, हम लोगों ने पहली खरीदी 82 लाख मैट्रिक टन धान की है। दूसरी बार 84 लाख मैट्रिक टन और तीसरे साल 92 लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी कल रविवार तक हो गई थी। इस साल सैकड़ा के आसपास धान खरीदी रहेगा हीं।