spot_img

पूजा-पाठ के बहाने पुजारी ने महिला प्रोफेसर के साथ किया रेप, गिरफ्तार

HomeCHHATTISGARHपूजा-पाठ के बहाने पुजारी ने महिला प्रोफेसर के साथ किया रेप, गिरफ्तार

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले (DURG NEWS) की भिलाई नगर पुलिस ने एक कथित पुजारी को उज्जैन से गिरफ्तार किया है। पुजारी पर भिलाई की महिला प्रोफेसर का शारिरिक शोषण करने का आरोप है।आरोपी को भिलाई नगर कोतवाली पुलिस ने मध्य प्रदेश के उज्जैन से बीते मंगलवार को गिरफ्तार कर भिलाई लाया है।

भैयाजी ये भी देखे : अजय चंद्राकर का राहुल गांधी से आग्रह, योजनाओं की ले जानकारी…

शिकायत के मुताबिक उज्जैन घूमने गई महिला प्रोफेसर की पहचान दीपक त्रिवेदी से हुई। दीपक ने खुद को बड़ा पुजारी बताया और महिला की विपत्ति दूर करने का झांसा दिया। महिला ने पूजा के लिए आरोपी को अपने घर भिलाई बुलाया।इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। इसके बाद पुजारी ने महिला (DURG NEWS) को शादी का झांसा दिया। आरोपी दीपक त्रिवेदी ने शादी का झांसा देकर महिला प्रोफेसर के साथ 3 माह तक शारीरिक संबंध बनाए।इसके बाद शादी से मुकर गया और फरार हो गया। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की। इसके बाद पुलिस की एक टीम आरोपी की तलाश में उज्जैन रवाना हुई। बीते मंगलवार को आरोपी को पुलिस भिलाई लेकर आई। इसके बाद कानूनी कार्रवाई की गई है।

रेप के केस में जेल

जांच के दौरान भिलाई नगर पुलिस (DURG NEWS) को खबर मिली कि आरोपी दीपक उज्जैन में कहीं छिपा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस आरोपी के ठिकाने पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरूद्ध दुष्कर्म की धारा के तहत पुलिस ने कार्रवाई की है।जांच के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपी से जुड़े अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। साथ ही पता लगाया जा रहा है कि आरोपी आदतन अपराधी तो नहीं है।