spot_img

अच्छी खबर : सोनपुर में ग्लेजिंग यूनिट को हरी झंडी, माटी कला को मिलेगी नई पहचान

HomeCHHATTISGARHअच्छी खबर : सोनपुर में ग्लेजिंग यूनिट को हरी झंडी, माटी कला...

दुर्ग। सोनपुर में छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड ने माटी कला केंद्र अर्थात ग्लेजिंग यूनिट बनाने को मंजूरी दे दी है। एक करोड़ चालीस लाख रुपए की लागत से इस यूनिट का निर्माण कराया जाएगा। ग्लेजिंग यूनिट के निर्माण से कुम्हारों को एक ही स्थल पर माटीकला से संबंधित इलेक्ट्रिकल चाक और अन्य तकनीकी उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि वे केंद्र में अपने हुनर को नई ऊंचाई दे सकें।

भैयाजी ये भी देखे : नहीं था पुलिस का खौफ़, सड़क पर सजाई 52 पत्ती की…

यूनिट का निर्माण ग्रामीण यांत्रिकी विभाग द्वारा किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष बालम चक्रधारी ने बताया कि “ग्लेजिंग यूनिट के लिए कुम्हारों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। महाराष्ट्र और राजस्थान से प्रशिक्षित ट्रेनर कुम्हारों को प्रशिक्षित करेंगे। वे यहां अपने परंपरागत हुनर को प्रदर्शित कर अपनी कला निखारेंगे ही, साथ ही ग्लेजिंग के क्षेत्र में हो रहे नये प्रयोगों से भी रूबरू होंगे।”

उल्लेखनीय है कि ग्लेजिंग वर्क की डिमांड देश भर में और दुनिया भर में शो पीज के रूप में भी तेजी से बढ़ी है। भारत में परंपरागत रूप से मिट्टी के बर्तनों पर सुंदर कलाकृतियां बनाने का रिवाज रहा है और इसकी भरपूर माँग रही है। छत्तीसगढ़ में माटी कला और परंपरागत कलाओं को संवर्धित करने में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार प्राथमिकता से कार्य कर रही है। ग्लेजिंग यूनिट जैसे यूनिटों के माध्यम से कुम्हारों को आधुनिक तकनीकों से अपना हुनर दिखाने का और इसे निखारने का अवसर भी मिलेगा। इसके साथ ही वे माटी कला में उपलब्ध देश भर के बाजार का अन्वेषण कर सकते हैं।

ग्लेजिंग यूनिट में कुल्हड़ और दीये जैसे उत्पाद

चक्रधारी ने बताया कि “कुल्हड़ हमेशा से देश भर में पेय पदार्थों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ग्लेजिंग यूनिट के बनने से पर्याप्त मात्रा में एक ही जगह इसकी सप्लाई की जा सकेगी।

भैयाजी ये भी देखे : बड़ी खबर : होटलों और सार्वजनिक स्थानों में नए साल का…

इसके इस्तेमाल को बढ़ावा देने पर प्लास्टिक वेस्ट को भी कम किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इन उत्पादों के डिस्प्ले के लिए सिविक सेंटर में एम्पोरियम के निर्माण का प्रस्ताव भी शासन के समक्ष रखा गया है।