spot_img

Live : किसान-मज़दूर बचाओ रैली में बोले रवींद्र चौबे, “हमन बनाबो अपन क़ानून”

HomeCHHATTISGARHLive : किसान-मज़दूर बचाओ रैली में बोले रवींद्र चौबे, "हमन बनाबो अपन...

रायपुर। केंद्र सरकार के किसान बिल पर कांग्रेस की “किसान-मज़दूर बचाओ रैली” का आगाज़ राजीव भवन में हो चूका है। इस रैली में प्रदेशभर के जिला और ब्लाक मुख्यालयों से प्रदेश के तमाम नेता और कार्यकर्त्ता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े है। जिन्हे रायपुर से प्रदेश के तमाम नेता संबोधित कर रहे है। इस रैली में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस के 36 जिला मुख्यालय, 307 ब्लॉक सीधे अपने नेताओं को सुन रहे है।

राजीव भवन से पार्टी के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद है। इस रैली को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के कृषि मंत्री रवींद्र चौबे ने कहा “ये देश में मोदी के जब से राज आए हवे तब से अइसे कानून बनाए जात हवे जेन किसान अउ मज़दूर मन के विरोध म बनाए गए हवे, तेखर बर आज राहुल गांधी के अगुवानी म हमर सरकार घलोक लड़ाई लड़ही।”
एक-एक कर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ये सभी नेता प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं और किसानों को संबोधित कर रहे है।

देखिए लाईव…