spot_img

विजयादशमी : मुख्यमंत्री ने मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से की शस्त्र पूजा

HomeCHHATTISGARHविजयादशमी : मुख्यमंत्री ने मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से की शस्त्र पूजा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास में विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन किया। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों सहित प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दीं।

भैयाजी ये भी देखे : विजयदशमी : राज्यपाल अनुसईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी…

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि दशहरा का पर्व असत्य पर सत्य की जीत, अंधकार पर प्रकाश की जीत और अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व है। यह पर्व हमें अपने अहंकार तथा बुराई को समाप्त कर अच्छाई तथा सत्य की राह पर चलने की सीख देता है।

बघेल ने कहा है कि दशहरा शक्ति पूजा, शस्त्र पूजन, हर्ष, उल्लास और विजय का पर्व है। विजयादशमी का यह पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। इस दिन मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम ने रावण का वध किया था।

भैयाजी ये भी देखे : राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव पर डाक टिकट जारी, सीएम…

दशहरा पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है, हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाईयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है। यह पर्व अन्याय और अहंकार पर न्याय और सत्य की विजय को रेखांकित करता है।