spot_img

विजयदशमी : राज्यपाल अनुसईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी शुभकामनाएं

HomeCHHATTISGARHविजयदशमी : राज्यपाल अनुसईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी शुभकामनाएं

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विजयादशमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में दोनों ने राज्य की खुशहाली और समृद्धि की कामना की है।

भैयाजी ये भी देखे : भाजपा नेता अजय चंद्राकर का सीएम से सवाल, पूछा महापुरुषों से…

राज्यपाल अनुसुईया उइके प्रदेशवासियों को दशहरा की शुभकामनाएं प्रेषित की। अपने संदेश में उन्होंने प्रदेश के सुख और समृद्धि की कामना करते हुए कहा है कि “यह पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। भगवान श्रीराम के जीवन का प्रत्येक क्षण हमें एक आदर्श जीवन जीने की सीख देता है। यह उत्सव हमें याद दिलाता है कि जो लोग सत्य, सदाचार और अच्छाई के रास्ते पर चलते हैं, उनकी सदैव जीत होती है।”

इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। दशहरा पर जारी बधाई संदेश में बघेल ने कहा है कि दशहरा शक्ति पूजा, शस्त्र पूजन, हर्ष, उल्लास और विजय का पर्व है।

भैयाजी ये भी देखे : राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव पर डाक टिकट जारी, सीएम…

उन्होंने कहा कि विजयादशमी का यह पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। इस दिन मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम ने रावण का वध किया था। दशहरा पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है, हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाईयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है। यह पर्व अन्याय और अहंकार पर न्याय और सत्य की विजय को रेखांकित करता है।

इधर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भी विजयदशमी पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से प्रदेश की जनता को बधाई दी। उन्होंने लिखा “विजय दशमी का यह पर्व अंतरंग और बहिरंग शत्रुओं पर विजय का दिन है। क्रोध, अहंकर, असत्य, अधर्म जैसे विभावों को दूर कर क्षमा, सत्य और धर्म को स्वभाव में प्रकट करने का पर्व है। भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लें, दशहरा पर्व की शुभकामनाएं !”