spot_img

बड़ी ख़बर : गांजे की कर रहे थे तस्करी, 41 किलों माल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

HomeCHHATTISGARHबड़ी ख़बर : गांजे की कर रहे थे तस्करी, 41 किलों माल...

महासमुंद। गांजे की डिमांड पर डिलीवरी देने जा रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे तक़रीबन चार लाख रुपए का माल बरामद किया है।

भैयाजी ये भी देखे : उपद्रव के बाद कवर्धा में कर्फ्यू, अफसरों का तर्क जानबूझ कर…

महासमुंद जिले की सांकरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने ये कार्यवाही की है। जानकारी के मुताबिक साँकरा पुलिस को इस बात की खबर मिली थी कि देवरी ओवर ब्रिज के नीचे ग्राम सल्डिह तरफ से एक स्विफ्ट में गंजे की बड़ी खेंप आ रही है।

जिसके बाद पुलिस ने मौके पर नाकेबंदी कर जाँच पड़ताल शुरू की। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार CG 04 HD 3918 को रोका गया। कार में मौके पर दो लोग सवार मिले जिन्होंने अपना नाम महेंद्र कुमार और लखन लाल बताया। इसमें महेंद्र बालोदा बाजार और दूसरा लखन लाल जांजगीर चांपा का रहने वाला है।

भैयाजी ये भी देखे : स्वामी आत्मानंद जयंती पर सीए भूपेश ने किया नमन, कहा शिक्षाविद…

गाडी की जाँच पड़ताल करने पर पुलिस को तीन सफेद रंग के बोरी अंदर में कुल 40.800 किलो गांजा पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई है। पुलिस ने तस्करी के लिए इस्तेमाल की गई गाडी स्विफ्ट कार को भी जप्ती बनाया है।