spot_img

भाजपा ने मनाई दीनदयाल उपाध्याय की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

HomeCHHATTISGARHभाजपा ने मनाई दीनदयाल उपाध्याय की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती में आज शहर में विभन्न कार्यक्रम आयोजित किए। इसकी शुरुआत शहर के तेलीबांधा चौक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।

भैयाजी ये भी देखे : बिजली के सब स्टेशन के खंबे में चढ़े एक कर्मचारी की…

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, सांसद सुनील सोनी, जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी समेत पार्टी के तमाम दिग्गज नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

इस मौके पर वरिष्ठ नेता और विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि “भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य, प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता श्रध्येय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें सादर नमन। आज उनके बताए रास्तों पर चलकर भाजपा जनता की सेवा कर रही है। समाज के लिए उत्कृठ कार्य और अंतिम पंक्ति के लोगो तक पहुंचकर उनके लिए काम करने की प्रेरणा पंडित दीनदयाल जी ने ही दी है।

भैयाजी ये भी देखे : रायपुर में सफाई ठेकेदारों की मनमानी, 14 कर्मचारी वार्ड से गायब,…

उन्होंने कहा कि “पंडित दीनदयाल जी की जयंती के अवसर पर आज उनके सिद्धांत मानव सेवा के तहत जिला हॉस्पिटल कालीबाड़ी में भर्ती मरीजों एवं इलाजरत बच्चों को फ्रूट की किट प्रदान किया गया।” इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद सुनील सोनी, राजेश मूणत श्रीचंद सुंदरानी समेत तमाम भाजपा के नेता और कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।