spot_img

प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लडा जाएगा उत्तर प्रदेश चुनाव: सलमान खुर्शीद

HomeNATIONALप्रियंका गांधी के नेतृत्व में लडा जाएगा उत्तर प्रदेश चुनाव: सलमान खुर्शीद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस पार्टी ने बडा ऐलान किया है।

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद (salman khurshid) ने कहा है कि कांग्रेस यूपी में महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी और बाद में वह ही सीएम फेस का ऐलान कर सकती हैं। यूपी चुनाव में कांग्रेस का सीएम फेस कौन होगा? इस सवाल पर कांग्रेस के सीनियर नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव 2022 हम लोग प्रियंका गांधी की अगुवाई में लड़ेंगे। वह यूपी में कांग्रेस की जीत के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।

भैयाजी ये भी देखे :  MLA का दावा, जब कांग्रेस छोड़ा तो बीजेपी ने दिया था पैसा का ऑफर

किसी से गठबंधन नहीं करेगी कांग्रेस: खुर्शीद

रविवार को मीडिया से बात करते हुए सलमान खुर्शीद (salman khurshid) ने साफ किया कि कांग्रेस ने अभी यूपी में सीएम फेस तय नहीं किया है। पार्टी सभी 403 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। सलमान ने आगे कहा, ‘कांग्रेस यूपी चुनाव में किसी से गठबंधन नहीं करेगी। सलमान (salman khurshid) ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का घोषणापत्र एक्सपर्ट की सलाह पर तैयार नहीं किया जाएगा, बल्कि यह स्थानीय लोगों के सामान्य मुद्दों की बात करेगा।