spot_img

उत्कृष्टता अलंकरण समारोह में बोली राज्यपाल, समर्पण के साथ कार्य करने वालों को मिलता है प्रतिफल

HomeCHHATTISGARHउत्कृष्टता अलंकरण समारोह में बोली राज्यपाल, समर्पण के साथ कार्य करने वालों...

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रेक्षागृह में आयोजित “उत्कृष्टता अलंकरण समारोह” में शामिल हुईं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री, संसदीय सचिव एवं विधायकगण उपस्थित थे। राज्यपाल उइके ने कहा कि “जो जनप्रतिनिधि संसदीय प्रणाली में ईमानदारी और कर्त्तव्य निष्ठा के साथ कार्य करते हैं और जनहित के प्रति समर्पित रहते हैं, उन्हें उसका प्रतिफल अवश्य मिलता है।”

भैयाजी ये भी देखे : Chit Fund : निवेशकों की रकम लौटाने लिए जाएंगे आवेदन, यहाँ…

उन्होंने कहा कि विधानसभा, नीति निर्धारण करने वाली सर्वोच्च संस्था होती है। यह एक ऐसा पवित्र स्थल है, जहां से प्रदेश के भविष्य का रास्ता तय होता है। इसके माध्यम से निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को जनता की सेवा करने का अवसर मिलता है। राज्यपाल ने समारोह में पुरस्कृत उत्कृष्ट विधायकों, उत्कृष्ट संसदीय पत्रकारों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रिपोर्टर को शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल ने कहा कि मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ माना जाता है। मीडिया, विधायिका-कार्यपालिका के मध्य सेतु का कार्य करता है। यह नागरिकों की समस्याओं से दोनों स्तंभों को रूबरू कराता है और आम जनता को भी शासन की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी देता है। छत्तीसगढ़ में, मीडिया ने अपने विविध रूपों के माध्यम से न केवल आम जनता को जागरूक और शिक्षित किया है, बल्कि राज्य के विकास में अहम भूमिका भी निभाई है।

समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत-डॉ.महंत

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज पुरस्कृत हुए सभी विधायक एवं पत्रकार बंधु समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि सारे सम्मानित लोग अपने परिवार के कुल दीपक हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इसी प्रकार वे अपने कुल, प्रदेश और देश का नाम रोशन करते रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं दी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्कृष्ट विधायकों एवं पत्रकारों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि एक विधायक के लिए निर्वाचित होना तथा निर्वाचन के पश्चात विधानसभा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना और उस प्रदर्शन को निरंतर बनाए रखना एक चुनौती है।

उन्होंने कहा कि हम विधानसभा की कार्यवाही में जो हिस्सा लेते हैं, तार्किंक ढंग से अपनी बातें रखते हैं उसे देश-प्रदेश की जनता के मध्य ले जाना का कार्य मीडिया करती है। इस दौरान पत्रकारों को समय, गुणवत्ता, संतुलन बनाए रखने की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उनके लिए भी उत्कृष्ट पत्रकारिता का पुरस्कार पाना एक उपलब्धि है। इन समस्त लोगों को जो पुरस्कार मिला है, उनकी मेहनत का परिणाम है।

ये हुए सम्मानित

अलंकरण समारोह में वर्ष 2019 के लिए उत्कृष्ट विधायक की श्रेणी में अरूण वोरा एवं सौरभ सिंह, उत्कृष्ट पत्रकार श्रेणी में सुरेन्द्र शुक्ला, मोहन तिवारी, कैमरामेन दीपक साहू का सम्मान हुआ।

भैयाजी ये भी देखे : Video : देखते ही देखते ज़मीदोज़ हो गई एक लाख लीटर…

वर्ष 2020 के लिए उत्कृष्ट विधायक श्रेणी में कुलदीप जुनेजा और विधायक नारायण चंदेल, उत्कृष्ट पत्रकार श्रेणी में स्वर्गीय राजादास, आर.के. गांधी, कैमरामेन दिलीप कुमार सिन्हा को सम्मानित किया गया। स्वर्गीय राजादास की पत्नि ने यह सम्मान ग्रहण किया।