spot_img

बिसाहू दास महंत की पुण्यतिथि, मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

HomeCHHATTISGARHबिसाहू दास महंत की पुण्यतिथि, मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

 

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और जनप्रिय राजनेता स्वर्गीय बिसाहू दास महंत की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वन मंत्री मोहम्मद अकबर भी उपस्थित थे।

भैयाजी ये भी देखे : कर्मचारियों की हड़ताल पर प्रतिबंध, AIIEA ने रायपुर समेत देश भर…

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा है कि स्वर्गीय बिसाहू दास महंत का पूरा जीवन जनसेवा से जुड़ा रहा। महंत ने अविभाजित मध्यप्रदेश में विधायक तथा मंत्री के रूप में प्रदेश के विकास के लिए अपनी अमूल्य सेवाएं दी। हसदेव बांगो सिंचाई परियोजना उनके सपनों का साकार रूप है।

उन्होंने लोगों की बेहतरी के लिए क्षेत्र में खेती-किसानी, सिंचाई तथा सड़कों के कार्यों को बखूबी अंजाम दिया। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि स्वर्गीय बिसाहू दास महंत के आदर्शों के अनुरूप नवा छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध हैं। उनके बताये जनकल्याण के मार्ग पर चलकर प्रदेश में विकास को नये आयाम देने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि स्व. बिसाहू दास महंत मध्य प्रदेश के लिए एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे। वे राज्य में कांग्रेस द्वारा निर्मित सबसे सफल विधायक थे और उन्होंने बाराद्वार का प्रतिनिधित्व किया, जिन्हें अब निर्वाण क्षेत्रों के लिए क्रमशः एक, दो और तीन शब्दों के लिए नया बाराद्वार, नवागढ़ और चांपा के रूप में जाना जाता है।

कृषि के क्षेत्र में सिंचाई के लिए नहरों का ताना-बाना बुनने में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी का बड़ा योगदान रहा है, साथ ही कोसा एवं बुनकर व्यवसाय को प्रदेश से लेकर विदेशों तक जो ख्याति प्राप्त है उनमें स्वर्गीय बिसाहू दास का अतुलनीय योगदान रहा है।

बिसाहू दास महंत को विस अध्यक्ष ने किया नमन

छत्तीसगढ़ महतारी के सपूत, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिसाहू दास महंत की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

भैयाजी ये भी देखे : Exclusive : मानसून सत्र में पहले दिन ही घिरेंगे मुख्यमंत्री भूपेश,…

विस अध्यक्ष डॉ महंत ने कहा कि ईश्वर से यही प्रार्थना है कि हर जन्म मुझे बिसाहू दास जी की तरह पिता प्राप्त हो। छत्तीसगढ़ के विकास और आपके आदर्शों के अनुरूप अधूरे कार्यों को पूरा करने हम सब संकल्पबध्द हैं।