spot_img

Exclusive : मानसून सत्र में पहले दिन ही घिरेंगे मुख्यमंत्री भूपेश, होंगे सवाल-जवाब

HomeCHHATTISGARHExclusive : मानसून सत्र में पहले दिन ही घिरेंगे मुख्यमंत्री भूपेश, होंगे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 26 जुलाई 2021 सोमवार को शुरू होगा। कुल पांच बैठकों वाले इस सत्र में पहले दिन सदन में सूबा-ए-सदर भूपेश बघेल के तमाम विभागों से सवाल पूछे जाएंगे।

सीएम भूपेश के आलावा प्रदेश के वनमंत्री मो.अकबर और लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मंत्री गुरू रूद्रकुमार के विभागों से जुड़े सवाल जवाब किए जाएंगे। कयास लगाए जा रहे है कि सदन के पहले दिन ही प्रश्नकाल के दौरान जमकर हंगामा हो सकता है।

भैयाज ये भी देखे : भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बने “योगेश अग्रवाल”

विधानसभा से ज़ारी हुए विभागों के लिए प्रश्नोत्तर के चक्रानुक्रम के मुताबिक पहले दिन मुख्यमंत्री के सामान्य प्रशासन, वित्त, ऊर्जा, खनिज साधन, जनसंपर्क, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, विमानन, सार्वजनिक उपक्रम, जन शिकायत निवारण विभाग से जुड़े सवाल सदन के भीतर सदस्यों द्वारा उठाए जाएंगे।

वही मंत्री मो. अकबर के वन, जलवायु परिवर्तन, आवास एवं पर्यावरण, परिवहन और विधि एवं विधाई कार्य विभाग के सवाल भी विपक्ष और सत्ता पक्ष के सदस्य प्रश्नकाल के दौरान पूछेंगे। इसके साथ ही सूबे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार के विभागों से जुड़े सवाल भी प्रश्नकाल के दौरान सदन के भीतर गूंजेंगे।

मानसून सत्र में पेश होगा अनुपूरक बजट

मानसून सत्र के दूसरे दिन 27 जुलाई को प्रश्नकाल के बाद वित्तीय वर्ष 2021-2022 का प्रथम अनुपूरक बजट पटल पर रखा जाएगा। जिसके बाद इसकी 28 तारीख को अनुदान मांगों पर चर्चा, मतदान, विनियोग विधेयक का पुरःस्थापन, विचार तथा पारण किया जाएगा।

सरकार को घेरने विपक्ष कर रहा तैयारी

इधर सदन के अंदर विपक्ष तीखे तेवर दिखाने की तैयारी कर रहा है। विधानसभा के मानसून सत्र में भाजपा और जोगी कांग्रेस के विधायक सरकार को तमाम बिंदुओं पर घेरने की रणनीति तैयार कर रही है। सदन के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने सभी सदस्यों से तैयार रहने के लिए कहा है।

भैयाज ये भी देखे : जिला अस्पताल में बच्चों की मौत पर बोले नेताप्रतिपक्ष कौशिक, हो उच्चस्तरीय जांच…

उन्होंने अपने सवालों के साथ संबधित दस्तावेज़ भी जुटा कर सदन में पहुंचने कहा है। सरकार के तमाम मंत्रियों को घेरने के लिए भाजपा के सभी सदस्यों को अलग-अलग ज़िम्मेदारी सौपी गई है।