spot_img

कांकेर के कोयलीबेड़ा में लगा जनचौपाल, 251 अर्ज़ी का हुआ निराकरण

HomeCHHATTISGARHBASTARकांकेर के कोयलीबेड़ा में लगा जनचौपाल, 251 अर्ज़ी का हुआ निराकरण

कांकेर। कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र कोयलीबेड़ा में शुक्रवार को जनचौपाल आयोजित किया गया। जिसमें ग्रामीणों की समस्या सुनी गई, शिविर में 251 आवेदन प्राप्त हुए जिनके निराकरण के लिए कार्यवाही की गई।

इस जनचौपाल में अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनूप नाग, जिले के कलेक्टर चन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे मौजूद रहे।

भैयाजी ये भी देखे : वैक्सीन सर्वेयर बनकर लूट करने वाले दो गिरफ़्तार, कई घटनाओं को…

जनचौपाल में विधायक अनूप नाग ने क्षेत्र के तक़रीबन 33 लाख रुपए की लागत से विभिन्न स्थानों पर बनने वाले पुल-पुलिया और सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया। वही उन्होंने जिरामतराई में 14 लाख 53 हजार रूपये की लागत से निर्मित ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा कोयलीबेड़ा में 02 करोड़ 50 लाख रूपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया।

जन चौपाल में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक अनूप नाग ने कहा कि कोयलीबेड़ा क्षेत्र की विकास के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे है, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कोयलीबेड़ा में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन निर्माण हेतु 02 करोड़ 50 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई है, शिक्षा व्यवस्था को भी मजबूत करने का प्रयास किया जायेगा।

क्षेत्र की पेयजल समस्या को हल करने के लिए उनके द्वारा विभिन्न गांवों मे हैण्डपंप खनन कराये गये हैं, साथ ही 50 टैंकर भी उपलब्ध कराया गया है। कोयलीबेड़ा एवं आमाबेड़ा में बैंकिंग समस्या को हल करने के लिए भी गंभीर प्रयास किये जा रहें हैं।

विकास के लिए शासन-प्रशासन प्रतिबद्ध-कलेक्टर

कांकेर कलेक्टर चन्दन कुमार ने कहा कि विधायक अनूप नाग की सोच के अनुरूप कोयलबेड़ा में जनचौपाल लगाया गया है, जिसमें जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित है, आप अपनी समस्या से अवगत करायें, जिनका विधिवत एवं नियमानुसार निराकरण किया जायेगा।

भैयाजी ये भी देखे : तेलीबांधा में पार्किंग पर निगम का यु टर्न, मेयर बोले-त्रुटिवश ज़ारी…

कलेक्टर चन्दन कुमार ने ग्रामीणों को अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इससे स्थानीय स्तर पर ही मानव संसाधन प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए शासन-प्रशासन प्रतिबद्ध है, आने वाले समय में इस अंचल में सड़क, पुल-पुलिया के निर्माण कार्यों को पूरा किया जायेगा।