spot_img

Cyclone Yaas : ओडिशा, आंध्र और पश्चिम बंगाल में असर, गृहमंत्री शाह ने की चर्चा

HomeNATIONALCyclone Yaas : ओडिशा, आंध्र और पश्चिम बंगाल में असर, गृहमंत्री शाह...

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘यास’ (Cyclone Yaas) से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें दोनों मिलकर तैयारियां कर रही है। इस चक्रवात के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों के साथ एक वर्चुअल बैठक की है।

इस बैठक में शाह ने चक्रवात यास से निपटने के लिए राज्यों की तैयारियों का जायजा लिया। इसके आलावा शाह ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल से भी बातचीत की।

भैयाजी ये भी पढ़े : थप्पड़बाज़ साहेब की बढ़ी मुश्किलें, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने…

गौरतलब है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के राष्ट्रीय मौसम पूवार्नुमान केंद्र ने कहा कि चक्रवाती तूफान ‘यास’ (Cyclone Yaas) के उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर धीरे-धीरे आगे बढ़ने, अगले 24 घंटों के दौरान एक गंभीर चक्रवाती तूफान और बाद के 24 घंटों के दौरान एक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है।

ये चक्रवात उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ना जारी रखेगा, और तेज होगा और 26 मई की सुबह तक उत्तर ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों के पास बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी तक पहुंच जाएगा।”

Cyclone Yaas 26 मई को मचाएगा तबाही

मौसम विभाग के मुताबिक बहुत भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में इसके 26 मई दोपहर के आसपास पारादीप और सागर द्वीपों के बीच उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों को पार करने की बहुत संभावना है। लिहाज़ा इन राज्यों में ये चक्रवात तबाही मचा सकता है।

भैयाजी ये भी पढ़े : टूलकिट मामला : डॉ रमन सिंह के घर पहुंची पुलिस, चार…

इसके अलावा, अगले तीन दिनों के दौरान राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और उत्तर प्रदेश में तेज सतह या धूल भरी हवाएं (25-35 किमी प्रति घंटे) की रफ्तार से चलने की संभावना है।