spot_img

Covid19 : होली, शब-ए-बारात, बिहू, ईस्टर और ईद-उल-फितर पर होंगे स्थानीय फैसले

HomeNATIONALCovid19 : होली, शब-ए-बारात, बिहू, ईस्टर और ईद-उल-फितर पर होंगे स्थानीय फैसले

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बुधवार को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सलाह दी कि वे स्थानीय तौर पर कोरोना (Covid19) संक्रमण को रोकने के लिए प्रतिबंध लगा सकते है।

केंद्र सरकार की ओर से कहा गया है कि होली, शब-ए-बारात और ईस्टर जैसे त्योहारों के मद्देनजर स्थानीय प्रतिबंध लगाने राज्य सरकारें विचार कर सकतीं है। इन त्योहारों के मौके पर लोगों की भीड़ के जुटने को सीमित या फिर पूर्णतः प्रतिबंधित करने का फैसला ले सकती है।

भैयाजी ये भी पढ़े : स्वास्थ मंत्री सिंहदेव बोले, सावधानी बरतें…मौत के मामलें में तीसरे नंबर…

स्वास्थ्य मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव आरती आहूजा ने कहा कि “कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बढ़ते मामलों और मौतों की संख्या बढ़ रही है। आने वाले त्योहारों जैसे होली, शब-ए-बारात, बिहू, ईस्टर और ईद-उल-फितर आदि को देखते हुए,

यह सलाह दी जाती है कि राज्य इन त्योहारों को सार्वजनिक रूप से मनाने में स्थानीय प्रतिबंध लगाने और लोगों की भीड़ जुटने को सीमित करने या प्रतिबंधित करने पर विचार करें।”

उन्होंने यह भी कहा कि “स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कोविड-19 (Covid19) के प्रसार को रोकने के लिए जारी किए गए विभिन्न मानक नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने में इस बिंदु पर किसी भी कमी से अब तक प्राप्त लाभ व परिणामों को झटका लग सकता है।”

Covid19 चेन ट्रांसमिशन ब्रेक करना जरुरी

स्वास्थ्य मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव आरती आहूजा ने कहा कि “विभिन्न स्थानों पर लोगों की भीड़ जुटने के संबंध में सख्ती से पालन कोविड चेन ट्रांसमिशन को तोड़ने के लिए आवश्यक है।”

भैयाजी ये भी पढ़े : नक्सल हमले शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, राजकीय सम्मान के…

गौरतलब है कि पिछले दो हफ्तों में कोरोनावायरस के मामलों में भारी वृद्धि हुई है। बुधवार को भारत ने पिछले 24 घंटे में कोरोना के 47,262 नए मामले दर्ज किए, जिससे कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,17,34,058 तक पहुंच गई।