spot_img

नक्सल हमले शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

HomeCHHATTISGARHनक्सल हमले शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, राजकीय सम्मान के साथ...

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में हुए नक्सली हमले में शहीद 5 जवानों (Martyr soldier) को श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा, नारायणपुर एसपी मोहित गर्ग, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, विधायक चंदन कश्यप समेत पुलिस के तमाम आला अफसर मौजूद थे।

भैयाजी ये भी पढ़े : सीएम भूपेश ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- सुरक्षा बलों का…

इन शहीद जवानों (Martyr soldier) को गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद इनका पार्थिवदेह परिजनों को सौंपा गया। जिसके बाद सभी शहीद जवानों का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गौरतलब है कि कल तकरीबन 4:15 बजे नक्सलियों ने DRG के जवानों से भरी बस को निशाना बनाकर IED से उड़ा दिया था। इस हमले में 5 जवानों की मौत हो गई थी। वही दर्जन भर से ज्यादा जवान घायल है। अब भी 2 जवानों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। इस धमाके के वक्त बस में 27 जवान सवार थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने असम दौरे के दौरान ही मंगलवार को देर शाम राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल के डॉक्टरों और प्रबंधन के अधिकारियों से फोन पर चर्चा की थी।

भैयाजी ये भी पढ़े : नक्सल हमला : भाजपा ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, कहा –…

उन्होंने नारायणपुर जिले में हुए बम ब्लास्ट की घटना में घायल जवानों का हाल चाल जाना और उन्हें बेहतर से बेहतर उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा है। मुख्यमंत्री ने घायल जवानों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

Martyr soldier :

0 प्रधान आरक्षक पवन मंडावी (बहीगांव)
0 प्रधान आरक्षक जयलाल उईके (कसावाही)
0 आरक्षक सेवक सलाम (कांकेर)
0 आरक्षक चालक करन देहारी (अंतागढ़)
0 सहायक आरक्षक विजय पटेल (नारायणपुर)