spot_img

IAS Transfer : पांच IAS अफसरों प्रभार बदला, विशेष सचिव बने “जनक प्रसाद”

HomeCHHATTISGARHIAS Transfer : पांच IAS अफसरों प्रभार बदला, विशेष सचिव बने "जनक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने पांच  अफसरों का तबादला (IAS Transfer) किया है।

विभाग द्वारा ज़ारी आदेश के मुताबिक जनक प्रसाद पाठक, विशेष सचिव, मंत्रालय को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त विशेष सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।

भैयाजी ये भी पढ़े : मंत्री अनिला भेंड़िया ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, जनता से माँगा सहयोग

अब तक ये प्रभार केडी. कुंजाम, संयुक्त सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के पास था।

ऋचा प्रकाश चौधरी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, रायगढ़ को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त अपर कलेक्टर, जिला-दुर्ग के
पद पर पदस्थ (IAS Transfer) किया गया है।

वही राहुल देव, मुख्य कार्ययालन अधिकारी, जिला पंचायत, नारायणपुर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, सूरजपुर के रुप में जिम्मेदारी दी गई है।

IAS Transfer : आकाश, महासमुंद CEO

रवि मित्तल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, महासमुंद को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, रायगढ़ की जिम्मेदारी देकर तबादला किया गया है।

भैयाजी ये भी पढ़े : सुने मकान में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ़्तार, ढ़ाई लाख…

आकाश छिकारा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, सूरजपुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला
पंचायत, महासमुंद के पद पर पदस्थापना दी गई है।