spot_img

कोरोना का कहर : अब इस जिले में भी लगा फुल लॉकडाउन

HomeNATIONALCOUNTRYकोरोना का कहर : अब इस जिले में भी लगा फुल लॉकडाउन

औरंगाबाद : महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए अब राज्य के औरंगाबाद जिले में भी फुल लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है। यह प्रतिबंध सप्ताह के अंत में यानी शनिवार और रविवार को रहेगा। आदेश के बाद आज सुबह से ही जिले में चारों तरफ सन्नाटा पसरा है। सिर्फ जरूरी चीजों की दुकानें खुली हैं। दरअसल, कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए सरकार ने यह सख्त कदम उठाया है। बता दें कि औरंगाबाद में अब तक 57 हजार 755 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें 5 हजार 569 मामले अब भी सक्रिय हैं।

भैयाजी ये भी देखे : खाल तस्करी मामलें में बोले महेश गागड़ा, तस्करों का द्वीप बनता…

महाराष्ट्र के कई जिलों में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कोरोना प्रसार को रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार लगातार सख्ती बढ़ा रही है। औरंगाबाद से पहले नागपुर समेत अन्य कई जिलों में कर्फ्यू और लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान पूरी सख्ती रहेगी।

बता दें कि कल ही अकोला, परभणी जिले में फुल लॉकडाउन लगाया गया है तो वहीं औरंगाबाद में लॉकडाउन लगाने से पहले महाराष्ट्र के कई जिलों में कर्फ्यू लगाया जा चुका है। महाराष्ट्र सहित कई जिलों में लॉकडाउन का एलान किया जा चुका है। दरअसल, अकोला जिले में 12 मार्च रात आठ बजे से संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया, जो 15 मार्च को सुबह आठ बजे तक जारी रहेगा। वहीं, परभणी जिले में भी इसी अवधि के दौरान पूर्णत प्रतिबंध रहेगा,

भैयाजी ये भी देखे : अजय चंद्राकर का सीएम भूपेश से सवाल, किसानों को कब मिलेगा…

जबकि पुणे में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है। इनके अलावा नागपुर में 15 से 21 मार्च तक लॉकडाउन लगाया जा रहा है। वहीं पंजाब के भी कई जिलों में कर्फ्यू का ऐलान किया जा चुका है। इस दौरान इन इलाकों में पूरी सख्ती बरती जाएगी।