spot_img

ITBP के जवान ने खुद को मारी गोली, मौत…कुछ दिनों से था परेशान

HomeCHHATTISGARHBASTARITBP के जवान ने खुद को मारी गोली, मौत...कुछ दिनों से था...

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बस्तर संभाग के कोंडागांव जिला में ITBP के जवान ने खुद को गोली मार ली है। जवान ने जैसे खुद पर गोली चलाई उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

भैयाजी ये भी पढ़े : टीएस सिंहदेव को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का जवाब, सुरक्षित है कोवैक्सीन…दी…

जानकारी के मुताबिक जवान ने खुद पर गोली क्यों चलाई इस बात का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। फिलहाल शव को आइटीबीपी कैंप लॉकर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

कोंडागांव एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जवान की आत्महत्या की पुष्टि की है। एसपी सिद्धार्थ तिवारी से मिली जानकारी के मुताबिक़ ITBP का यह जवान कोंडागांव जिले के केशकाल के उरंदाबेड़ा थाने में पदस्थ था।

हर रोज की तरह जवान अपनी टीम के साथ सर्चिंग के लिए निकला था। सर्चिंग के दौरान ही जवान ने अचानक जवान ने अपनी ही बंदूक से खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ITBP का जवान थे परेशान

इधर मृतक जवान ले साथियों के मुताबिक यह जवान पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद को लेकर बेहद तनाव में रहता था। कई दिनों से बाकी साथियों से इस जवान का बर्ताव भी थोड़ा अलग था। कम बातचीत और गुमसुम रहने के साथ ही जवान परेशान रहता था।

भैयाजी ये भी पढ़े : प्यार का पागलपन, बातचीत से मना किया तो आशिक़ ने मारी…

बहरहाल इस जवान ने आत्महत्या क्यों की है इस बात पर अभी तक कोई भी स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। वहीं कोंडागांव पुलिस ने जवान के परिजनों से भी संपर्क किया है।