spot_img

प्यार का पागलपन, बातचीत से मना किया तो आशिक़ ने मारी गोली, लड़की की मौत…

HomeCHHATTISGARHप्यार का पागलपन, बातचीत से मना किया तो आशिक़ ने मारी गोली,...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक सिरफिरे आशिक (lover) ने एकतरफा प्यार के बाद अपनी प्रेमिका को गोली मार दी। गोली लगने से युवती का बहोत ज़्यादा खून बह गया था, जिसकी वजह से युवती की मौत हो गई।

इधर इस मामलें में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। जिसमें लड़की की तरफ से लड़के की मोहब्बत को ठुकराने के बाद उसने उसे खत्म करने की ठानी और गोली मारकर युवती की जान ले ली।

भैयाजी ये भी पढ़े : सेक्स सीडी कांड : सरकार को पक्षकार बनाने CBI का आवेदन,…

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना महासमुंद जिले के कोतवाली थाना के बेलसोंडा क्षेत्र की है। आज दोपहर घटित हुई इस घटना में मृतिका रूपा धीवर जो अपनी बड़ी बहन के साथ बाजार की तरफ से लौट रही थी।

इसी दौरान रूपा के आशिक (lover) चंद्रशेखर परमार ने अपने दो दोस्तों के साथ उसे रास्ते में रोका, चंद्रशेखर ने रूपा से पहले कुछ बात की जिस पर रूपा की तरफ से कुछ अनबन हुई इतने में ही चंद्रशेखर ने अपने पास रखें देसी कट्टे से रूपा को गोली मार दी।

गोली मारने के बाद आरोपी चंद्रशेखर अपने दो साथियों के साथ फ़रार हो गया। इधर रूपा ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

स्कुल के दिनों से था lover

पुलिस ने इस मामलें का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी चंद्रशेखर मृतका रूपा से स्कूल के समय से ही परिचित था। दोनों साथ में पढ़ाई भी कर चुके है, वर्तमान में रूपा बीए सेकंड ईयर की परीक्षा दिला रही थी।

रूपा ने अपने सिरफिरे आशिक चंद्रशेखर से कोई भी रिश्ता रखने से इंकार कर दिया था और उससे बातचीत पूरी तरह से बंद कर दी थी। इससे खफ़ा होकर ही चंद्रशेखर ने रूपा को मौत के घाट उतारने का प्लान तैयार किया।

भैयाजी ये भी पढ़े : बड़ी ख़बर : तपोवन पहुंची राज्यपाल, नदी में जलस्तर बढ़ने से…

पेशे से ड्राइवरी करने वाला चंद्रशेखर का दिल्ली जाना हुआ, जहां उसने एक देसी कट्टा भी खरीदा और उसी देसी कट्टे से रूपा पर गोली चलाई है। आरोपी चंद्रशेखर के साथ दो अन्य आरोपी भी थे जिनकी तलाश की जा रही है।