spot_img

टीएस सिंहदेव को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का जवाब, सुरक्षित है कोवैक्सीन…दी जानकारी

HomeCHHATTISGARHटीएस सिंहदेव को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का जवाब, सुरक्षित है कोवैक्सीन...दी जानकारी

नई दिल्ली / रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के कोवैक्सीन (Covaxin) को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखे गए पत्र का जवाब डॉक्टर हर्षवर्धन ने दिया है।

भैयाजी ये भी पढ़े : बाल विवाह : कवर्धा में 17 बरस का दूल्हा और 19 साल की दुल्हन, रोकी गई शादी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्ष वर्धन ने सिंहदेव के पत्र का जवाब देते हुए कहा कि “कोवैक्सीन पूरी तरीके से सुरक्षित है, और आपातकालीन मंजूरी मिलने के बाद ही इस वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल मोड में इस्तेमाल हो रहा है। हर प्रतिभागी की निगरानी भी की जा रही है।”

उन्होंने कहा कि “दिल्ली में यह वैक्सीन 6 केंद्र के अधीन सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों को दी जा रही है।”

डॉ हर्ष वर्धन ने अपने पत्र में कहा है कि “कानून और नियमों के मुताबिक ही स्वास्थ्य मंत्रालय में इस मामले की जांच कराई गई है। देश में कोविड-19 के चलते वैक्सीन की जरूरत है, इसलिए केंद्रीय औषधि और मानक नियंत्रण संगठन ने देश के दोनों वैक्सीन के उत्पादन को मंजूरी दी थी।

Covaxin में लिखी है एक्सपायरी डेट

वही केंद्रीय स्वास्थ मंत्री डॉ हर्ष वर्धन ने टीएस सिंहदेव के वैक्सीन डोज़ पर एक्सपायरी डेट नहीं लिखे जाने वाले सवाल का भी जवाब दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि “हर वैक्सीन में उसकी एक्सपायरी डेट मेंशन है। इसमें कहीं कोई दिक्कत या परेशानी वाली बात नहीं है।”

भैयाजी ये भी पढ़े : कोविड-19 का टीकाकरण पूरा होने के बाद लागू होगा CAA, गृह…

गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने केंद्रीय स्वास्थ मंत्री डॉ हर्षवर्धन को पत्र लिखकर कोवैक्सीन (Covaxin) की डोज़ भेजने पर रोक लगाने की मांग की थी। इसके पीछे सिंहदेव ने वैक्सीन के ट्रायल के नतीजे पूरे नहीं होने की बात कहीं थी।