spot_img

निगम ने गोबर खरीदी केंद्र किया बंद, पशुपालकों ने सड़क पर फेंका गोबर

HomeCHHATTISGARHनिगम ने गोबर खरीदी केंद्र किया बंद, पशुपालकों ने सड़क पर फेंका...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक “गोधन न्याय योजना” का नांदगाव में पलीता लग रहा है। शहर के गोबर (cow dung) खरीदी केंद्र बंद पड़े है।

जिससे भड़के पशुपालकों ने जमकर हंगामा खड़ा किया। इस हंगामे के बाद शहर के एसडीएम ने निगम असफ़रों से चर्चा कर समस्या सुलझाने की बात कहीं है।

भैयाजी ये भी पढ़े : खेलों इंडिया की टैलेंट आइडेंटिफिकेशन साउथ जोनल कमेटी के मेंबर बने…

गोधन न्याय योजना के तहत राजनांदगांव शहर में गोबर खरीदी बेहतरीन शुरुआत की गई। महज कुछ महीने बाद ही इस योजना के तहत चलाए जा रहे गोबर खरीदी के 12 में से 8 सेंटरों पर ताला लटक गया।

जिसके बाद पशुपालकों का गुस्सा फूटा और उन्होंने सड़क पर गोबर बिखेर कर प्रदर्शन किया है। राजनांदगाव के इंदिरा नगर चौक के समीप गोबर खरीदी केंद्र के सामने सड़क पर गोबर फेंक कर चक्का जाम कर दिया।

पशुपालकों ने इस संबंध में कहा कि गोबर बेचने 3 से 4 किलोमीटर दूर के खरीदी केंद्र में बुलाया जा रहा है। पशुपालकों ने कहा कि जो खरीदी केंद्र बंद किए गए है उन्हें वापस शुरू किए जाए, ऐसा नहीं करने पर उन्होंने हर रोज़ सड़क पर गोबर फेंकने की बात कहीं है।

गोबर (cow dung) खरीदी केंद्र इस वजह से बंद

गोबर (cow dung) खरीदी केंद्र बंद होने के मामले को लेकर नगर निगम आयुक्त ने सफाई पेश की है। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य शासन से केवल चार गौठान खरीदी के लिए स्वीकृत किया गया था, जिसमें मोहारा, लखोली, रेवाडीह और बजरंगपुर नवागांव शामिल है।

भैयाजी ये भी पढ़े : Farm Laws : किसान सरकार के बीच 11 वें दौर की…

आयुक्त ने कहा कि योजना का प्रचार प्रसार करने अतिरिक्त खरीदी केंद्र बनाए गए थे। आयुक्त ने कहा कि अब इन खरीदी केंद्रों में गोबर रखने जगह नहीं है। इस वजह से इन केंद्रों को बंद करना पड़ा है।