spot_img

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी लिस्ट जारी, जानिए किसे मिली जगह

HomeCHHATTISGARHBASTARभारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी लिस्ट जारी, जानिए किसे मिली...

रायपुर /भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय एवं महामंत्री पवन साय की सहमति से श्याम बिहारी जायसवाल प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश कार्य समिति एवं जिला अध्यक्ष पद की घोषणा की गई है। जिसके अंतर्गत रायपुर किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री युधिष्ठिर चंद्राकर को बनाया गया है। वहीं गौरीशंकर श्रीवास उपाध्यक्ष रायपुर , प्रेम शंकर पटेल महासमुंद मनोज शर्मा कोरबा सहित 60 लोगों के नामों की घोषणा की गई है।

भारतीय जनता पार्टी
भारतीय जनता पार्टी

इसे देखते हुए लग रहा है भारतीय जनता पार्टी आने वाले चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ में अब युवाओं की फौज तैयार कर रही है। गौर करने वाली बात यह है की बीजेपी छत्तीसगढ़ में किसान मोर्चा की ओर उन युवाओं को लेकर आए हैं जिनके जिले में एक अच्छी पकड़ और पहचान है।

भैयाजी ये भी देखे-डीएसपी के फोन पर मुख्यमंत्री बघेल और रमन सिंह को जान…

भैयाजी ये भी देखे –Co-Win वैक्सीन के लिए कैसे कराये रजिस्ट्रेशन, जानिए apps से सम्बंधित…

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के लिए 29 नामों को प्रदेश स्थाई आमंत्रित सदस्य में रखा गया है जिनमें बृजमोहन अग्रवाल रायपुर,चंद्रशेखर साहू रायपुर, जोगेश्वर साहू दुर्ग ,श्याम बैस रायपुर ,भूपेंद्र ठाकुर, संदीप शर्मा ,पूनम चंद्राकर, संजय अग्रवाल, अनिल सी मेजर, राधा कृष्ण गुप्ता, अशोक बजाज पुरेंद्र, में पोखन साहू, विशाल चंद्राकर, भारत जी सिसोदिया, गंगेश्वर नायक, अनिल पांडे नरेंद्र चंद्राकर, अशोक चौधरी ,भूषण चंद्र, अशोक पटेल, दिलेन्द्र बंछोर रामकृष्ण साहू और शिवनाथ यादव ,गणेश प्रसाद तिवारी को जगह दी गई है।