spot_img

Elon Musk बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, जाने दुनिया के दस कुबेरधनी के बारे में…

HomeINTERNATIONALBUSINESSElon Musk बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, जाने दुनिया के दस...

International / ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स (Bloomberg Billionaire Index) की रिपोर्ट से पता चलता है, की एलन मस्क (Elon Musk) अब दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बन गए है। आपको बता दे इससे पहले जेफ़ बेज़ोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के लिस्ट में सबसे पहले पायदान पर थे।

भैयाजी ये भी पढ़े-आईजी का बड़ा फैसला, दो DSP की लगातार शिकायत मिलने पर दिया हटाने का निर्देश

गौरतलब है की अमेज़न के संस्थापक जेफ़ बेज़ोस 186 अरब डॉलर की सम्पति से दुनिया के सबसे आमिर व्यक्ति थे, वही अब Space X और टेस्ला कम्पनी के CEO एलन मस्क (Elon Musk) 190 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे आमिर व्यक्ति बन गए है।

एलन मस्क (Elon Musk) के बारे में ट्विटर पर साझा करते हुए ‘टेस्ला ओनर्स ऑफ सिलिकॉन वैली’ हैंडल से एक ट्वीट आया।  इस ट्वीट में लिखा था, ‘एलन मस्क अब 190 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन चुके हैं.’

इस ट्वीट का जवाब देते हुए मस्क ने लिखा, ‘‘How Strange”

 

इस ट्वीट के बाद उसने एक और ट्वीट किया जिसमे उसने लिखा “Well, back to work …”

भैयाजी ये भी पढ़े-INDvsAUS : भारत के गिरे दो विकेट, लक्ष्य का पीछा करते पुजारा और रहाणे मैदान में..

दुनिया के दस अमीर व्यक्ति

  1. एलन मास्क जो अब 190 अरब डॉलर के नेट वर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए है।
  2. जेफ़ बेज़ोस 186 अरब डॉलर के नेट वर्थ के साथ दुनिया के दूसरे नंबर के धनि व्यक्ति है।
  3. वहीं तीसरे नंबर पर बर्नार्ड अनार्ट एंड फैमिली है। इनकी कुल संपत्ति 150.1 अरब डॉलर है।
  4. दुनिया के 10 धनकुबेरों में चौथे पायदान पर माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स हैं इनकी कुल संपत्ति 119. अरब डॉलर है।
  5. दुनिया में सबसे ज्यादा दौलत के मामले में 5वें पायदान पर फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग हैं।  इनकी कुल संपत्ति 99.5 अरब डालर है।
  6. छठे नंबर पर बेवरेज फार्मा के झोंग शानशान हैं।  इनकी कुल संपत्ति 93.8 अरब डॉलर है।
  7. इस लिस्ट में सातवें नंबर पर सॉफ्टवेयर कंपनी ‘ओरेकल’ के चेयरमैन लैरी एलिसन हैं. इनकी कुल संपत्ति 86.5 अरब डॉलर है।
  8. आठवें पायदान पर ओरेकल ऑफ ओमाहा’ के नाम से मशहूर और बर्कशायर हेथवे के मालिक वारेन बफेट हैं।  इनकी संपत्ति 86 अरब डॉलर है।
  9. नौंवा स्थान गूगल के साथ काम करने वाली कंपनी Alphabet के C.E.O लैरी पेज को मिला है।  इनकी कुल संपत्ति 76.7 अरब डॉलर है।
  10. दुनिया के सबसे अमीर आदमियों में दसवें पायदान पर गूगल के सर्जी ब्रिन काबिज हैं।  इनकी कुल संपत्ति 74.6 अरब डालर की है।