spot_img

भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरेन्दश्वरी का दौरा, रायपुर समेत पांच जिलों में लेंगी बैठक

HomeCHHATTISGARHभाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरेन्दश्वरी का दौरा, रायपुर समेत पांच जिलों में...

रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरेन्दश्वरी (D. Purandeshwari) व सह प्रभारी नितिन नबीन कल तीन दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंच रहे है।

प्रदेश प्रभारी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय व सह प्रभारी के साथ प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय प्रवास कार्यक्रम में साथ रहेंगे।

भैयाजी ये भी देखे : रायपुर AIIMS में एक और मरीज़ ने कूद कर दी जान, प्रबंधन ने कही ये बात

दोनों ही नेता रविवार सुबह 09ः30 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचेंगे। भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरेन्दश्वरी (D. Purandeshwari) व सह प्रभारी नितिन नबीन रायपुर पहुंचने के बाद सीधे बैठकों का दौर शुरू करेंगे।

सुबह 10ः30 से 12.00 बजे तक पहली बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री व प्रदेश महमंत्री शामिल होंगे।

इसके बाद दोपहर 12ः00 से दोपहर 02ः00 तक संभागीय प्रभारी, जिला प्रभारी, सहप्रभारी और प्रदेश मोर्चा की बैठक लेंगे। दोनों ही नेता 03ः30 बजे निरंजन धर्मशाला में पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह के भ्रातशोक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

D. Purandeshwari का बलौदाबाजार-महासमुंद दौरा

प्रदेश प्रभारी डी. पुरेन्दश्वरी (D. Purandeshwari) 04 जनवरी को बलौदाबाजार जिले में तथा 05 जनवरी 2021 को महासमुंद जिले में भाजपा जिला कार्यालय में विभन्न स्तर की बैठके लेगी। प्रदेश प्रभारी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय रहेंगे।

नबीन लेंगे मुंगेली और बेमेतरा में क्लास

प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन 04 जनवरी को मुंगेली जिले में तथा 05 जनवरी 2021 को बेमेतरा जिले में भाजपा जिला कार्यालय में विभन्न स्तर की बैठके में शामिल होंगे।

भैयाजी ये भी देखे : किसानों के मुद्दे पर “भूपेश बनाम भाजपा” सरकार की वादाखिलाफ़ी पर चलेगा अभियान

सह प्रभारी के साथ प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय प्रवास कार्यक्रम में साथ रहेंगे तथा मुंगेली जिले के प्रवास के दौरान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक भी साथ रहेंगे।