spot_img

भाजपा के “किसान सत्याग्रह” से डॉ रमन का तंज़, किसान आज तनाव में क्यों ?

HomeCHHATTISGARHभाजपा के "किसान सत्याग्रह" से डॉ रमन का तंज़, किसान आज तनाव...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के तमाम विधायकों ने शुक्रवार को आज़ाद चौक में सूबे के किसानों के लिए सत्याग्रह (Kisan Satyagraha) किया। इस सत्याग्रह से भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने सरकार पर तंज़ कसते हुए सवाल दागा है।

भैयाजी ये भी देखे : बड़ी ख़बर : ब्रिटेन से रायपुर पहुंचे 40 मुसाफ़िर, प्रदेश में 91 यात्री की शिनाख़्त

डॉ रमन ने इस सत्याग्रह को संबोधित करते हुए कहा कि “आप सभी को विधानसभा की आक्रामकता अब गाँव-गाँव तक पहुंचानी होगी, प्रदेश की जनता को जागृत करना होगा।”

किसान सत्याग्रह (Kisan Satyagraha) के मंच से डॉ. सिंह ने सरकार से सवाल किया कि “आख़िर छत्तीसगढ़ का किसान आज तनाव में क्यों है ? क्यों वह अपने पूरे परिवार की हत्या कर आत्महत्या करने विवश हो रहा है ?”

डॉ. सिंह ने कहा कि “यहाँ शराब ही अवैध रूप से नहीं बिक रही है, बल्कि प्रदेश सरकार की ओर से उस अवैध धंधे को वैधता का अमलीजामा पहनाया जा रहा है। यहाँ भ्रष्टाचार नहीं, डकैती हो रही है। आज कलेक्टर व एसपी का पद नीलामी में बँट रहा है। प्रदेश में विकास के सारे काम बंद पड़े हैं।”

डॉ. सिंह ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आपातकाल देखा है, 19 माह की जेल देखी है, इसलिए वे भय से मैदान छोड़ने वाले नहीं है।”

Kisan Satyagraha में बरसे साय-कौशिक

किसान सत्याग्रह (Kisan Satyagraha) को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि भूख, भय और भ्रष्टाचार इस प्रदेश की नियति बन चुकी थी। हमारे शासनकाल के 15 साल में जनता इसे भूल चुकी थी, लेकिन आज फिर कांग्रस की सरकार में भय, भूख और भ्रष्टाचार बढ़ गया है। इस सरकार ने सबको ठग लिया है।

इधर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि 9 से 10 किसान प्रदेश सरकार की किसान-विरोधी नीतियों व कार्यप्रणाली से संत्रस्त होकर अब तक आत्महत्या कर चुके हैं। यह प्रदेश सरकार की सबसे बड़ी विफलता है। प्रदेश का किसान नकली खाद-बीज और गिरदावरी रिपोर्ट से त्रस्त है और प्रदेश सरकार की ओर से किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

बृजमोहन-चंद्राकर का तंज़

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ का ज्ञान, छत्तीसगढ़ का जीवन, छत्तीसगढ़ की संस्कृति और छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था किसानों पर टिकी हुई है।

भैयाजी ये भी देखे : Breaking News : सुकमा में IED ब्लास्ट के बाद नक्सल मुठभेड़, एक जवान घायल

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार को छत्तीसगढ़ के लिए एक दुर्घटना बताते हुए तंज कसा कि यह सरकार तो एक आदेश पारित कर दे कि उनके अपने आदमियों और कार्यकर्ताओं पर कोई केस नहीं लगेगा।