spot_img

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बोले डॉ रमन सिंह, राजनीतिक हमले झेल रहें…

HomeCHHATTISGARHभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बोले डॉ रमन सिंह, राजनीतिक...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का शनिवार को उद्घाटन हुआ। जिसमें प्रमुख वक्ता के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह (Dr. Raman Singh) ने हिस्सा लिया।

आंध्रपदेश के तिरूपति में आयोजित आंध्रप्रदेश भारतीय जनता पार्टी कार्यकारिणी की बैठक में वीडियों कॉन्फ्रेंस के ज़रिए डॉ रमन (Dr. Raman Singh) ने इस बैठक में शिरकत की है।

भैयाजी ये भी पढ़े : School Opening को लेकर कई राज्यों की सहमति, जानिए छत्तीसगढ़ में कब खुल रहा

बैठक में डॉ सिंह ने आंध्रप्रदेश भारतीय जनता पार्टी कार्यकारिणी की बैठक में सभी का अभिवादन कर भाजपा के पिछले कार्यकाल के योगदान को बताया।

उन्होंने कहा कि आंध्रप्रदेश को मोदी सरकार की केन्द्र प्रायोजित योजनाओं में महत्वपूर्ण आबंटन और महत्व प्राप्त हुआ। साथ ही स्मार्ट सिटीज मिशन के तहत चार शहरों को चयनित किया गया।

डॉ रमन (Dr. Raman Singh) ने कहा कि एनआरईजीएस के तहत आंध्रप्रदेश को 2014 से 2019 की अवधि के दौरान दूसरा या तीसरा सबसे अधिक आबंटन प्राप्त हुआ।

वहीं केंद्र सरकार ने आंध्रप्रदेश में IIT, NIT, IIT, IIM, IISER केन्द्रीय विश्वविद्यालय, जनजातीय विश्व AIIMS (मंगलगिरि) आदि जैसे राष्ट्रीय महत्व के कई शैक्षणिक संस्थानों को मंजूरी दी है।

रमन ने मोदी सरकार के द्वारा विशाखापट्टनम में रेलवे जोन स्थापित करने मंजूरी का भी जिक्र कार्यकारिणी के सामने किया।

राजनीतिक हमले झेल रही भाजपा-Dr. Raman Singh

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि “आंध्रप्रदेश के लिए किए गए सभी अच्छे कामों के बावजूद, भाजपा 2016 से लगातार प्रदेश में राजनीतिक हमले झेल रही है। हमने प्रदेश के लिए जो काम किए है, उसका भी श्रेय हमें नहीं दिया जाता है।

भैयाजी ये भी पढ़े : एंटी करप्शन ब्यूरो के व्हाट्स एप पर शिकायतों का जख़ीरा, जांच हुई शुरू…

वहीं तीव्रता से भाजपा के विरूद्ध नकारात्मकता फैलाई जा रही है। अब हम पर पोलावरम परियोजना के बजट के लिए 56000 करोड़ रूपय के बजाए 29000 करोड़ रूपए देने पर भी हमला किया जा रहा है।