spot_img

Kim Jong का तुगलकी फरमान, नियम उल्लंघन करने पर फिर भुनवाया नागरिक को

HomeINTERNATIONALGLOBALKim Jong का तुगलकी फरमान, नियम उल्लंघन करने पर फिर भुनवाया नागरिक...

उत्तर कोरिया/ पुरे विश्व में कोरोना को ख़त्म करने और उससे लोगो को बचाने की मुहीम जोर पकड़ी हुई है इस बीच उत्तर कोरिया के तानाशाही शासक किम जोंग (Kim Jong) का फरमान देश दुनियां को हिलाने के लिए काफी है। दरअसल क्रूर शासक के नाम से मशहूर किम जोंग ने अपने देश को कोरोना से बचाने के लिए न सिर्फ उत्तर कोरिया में कड़ा प्रतिबंध लगाया है बल्कि नियमों को तोड़ने वालों को कड़ी सजा भी मिल रही है।

Kim Jong Un
Kim Jong Un

भैयाजी ये भी देखे –ज़मीन रजिस्ट्री के लिए सरकार का बड़ा फैसला, इनके बगैर भी…

खबरों के मुताबिक, हाल ही में उत्तर कोरिया में एक व्यक्ति को अपनी जान से इसलिए हाथ धोनी पड़ गई, क्योंकि उसने कोरोना को लेकर देश में लगाए गए प्रतिबंधों का उल्लंघन किया था। किम जोंग (Kim Jong) उन को यह उल्लंघन नागवार गुजरी और उसने मौत की सजा का फरमान जारी कर दिया गया। इतना ही नहीं उसे सार्वजानिक स्थान पर सजा दी गई ताकी आगे से इस प्रतिबंध को तोड़ने की कोई हिम्मत न करे।

 Kim Jong को क्यों लेना पड़ा डिसीजन

किम जोंग (Kim Jong) ने 28 नवंबर को अपनी सेना को एक व्यक्ति को कोरोना के प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के लिए सार्वजनिक रूप से गोली मारने का आदेश दिया। आरोप है कि उस व्यक्ति ने प्रतिबंधों को तोड़ते हुए उत्तर कोरिया में चीनी सामानों की तस्करी की। ऐसा करते हुए उसे स्थानीय सुरक्षा बलों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे सरेआम गोलियों से भून दिया गया।क्योकि उन्हें डर था कि चीन के सामानो के साथ साथ कोरोना भी प्रवेश कर सकता है।