spot_img

किसानों के समर्थन में आई कई हस्तियां, 30 खिलाडी और कई राजनेताओं ने लौटाए अवार्ड

HomeNATIONALकिसानों के समर्थन में आई कई हस्तियां, 30 खिलाडी और कई राजनेताओं...

दिल्ली / देश में किसान आंदोलन (Kishan Andolan) जोर पकड़ लिया है। ऐसे में किसानों के समर्थन में कई नामी हस्तियां आ कर कड़ी हो गई है। जिसके चलते अब ‘अवॉर्ड वापसी’ का दौर चालू हो गया है।

Kisan Andolan
Kisan Andolan

सबसे पहले पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने किसानों (Kishan Andolan) के समर्थन में अपना पद्म विभूषण लौटाया है जिसके बाद अब राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा ने भी इन कृषि कानूनों के विरोध में अपना पद्म भूषण पुरस्कार लौटाने का ऐलान कर दिया है। हो गया है.

इन हस्तियों की घोषणा के बाद अवार्ड लौटाने वालो की फेहरिस्त आगे बढ़ती जा रही है। मिली जानकारी अनुसार अब ​पूर्व पहलवान अर्जुन अवॉर्डी करतार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हम चाहते हैं कि मोदी सरकार 1-2 दिन में फैसला कर ले। नहीं तो हमारे पास जो पद्म श्री, अर्जुन अवॉर्ड या जो भी सम्मान हैं हम उन्हें लौटाने के लिए तैयार हैं।

भैयाजी ये भी देखे –किसान आंदोलन : कृषि क़ानून पर सीएम भूपेश का तंज़, चिटफंड कंपनी जैसा क़ानून

​किसानों के समर्थन में उतरे खिलाड़ी

इसके अलावा किसानों के समर्थन में 30 पूर्व खिलाड़ी भी उतर आए हैं। इन खिलाड़ियों ने किसानों की मांगों को जायज बताते हुए कहा कि विरोध कर रहे किसानों (Kishan Andolan) के साथ हुए गलत व्यवहार से वे बेहद आहत हैं, इसलिए वे अपने सभी पदक राष्ट्रपति को वापस करेंगे। इन खिलाड़ियों में पद्म श्री और अर्जुन अवॉर्ड पाने वाले खिलाड़ी भी शामिल हैं।

भैयाजी ये भी देखे –Big News : GST ने 14 करोड़ के Tax चोर को पकड़ा, चोरी के लिए बनाई फ़र्ज़ी कंपनी

किसानों आंदोलन में शामिल होकर लौटाए पदक

खबरों के मुताबिक, पूर्व भारतीय बास्केटबॉल खिलाड़ी और अर्जुन पुरस्कार विजेता सज्जन सिंह चीमा अपने साथी अर्जुन और पद्म पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों से संपर्क में हैं। सज्जन सिंह चीमा को 30 से अधिक पूर्व ओलंपिक और अन्य प्रतियोगिताओं में पदक हासिल करने वाले पूर्व खिलाड़ियों का समर्थन मिला है।

इसमें भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे गुरमेल सिंह और सुरिंदर सिंह सोढ़ी भी शामिल हैं। ये सभी आने वाले दिनों में किसानों के आंदोलन में शामिल होकर सरकार को अपने पदक और अवॉर्ड लौटाएंगे।