spot_img

JAIL में कैदी की चाकू मारकर हत्या, अधिकारियों में मचा हड़कंप

HomeNATIONALJAIL में कैदी की चाकू मारकर हत्या, अधिकारियों में मचा हड़कंप

दिल्ली. राजधानी दिल्ली के तिहाड़ जेल (JAIL) में सोमवार की सुबह एक कैदी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद में एक कैदी की अन्य कैदी को चाकू मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। जेल नंबर 3 में कैदी की हत्या से जेल प्रशासन समेत यहां पर बंद अन्य कैदियों के बीच सनसनी फैल गई।

भैयाजी ये भी पढ़े : सेवानिवृत्त हो रहे मुख्य सचिव की जल्द शुरू हो सकती है दूसरी पारी

देश की सबसे हाई सिक्योरिटी जेल (JAIL) में मशहूर तिहाड़ जेल में अंडर ट्रायल कैदी दिलशेर तिहाड़ (23 वर्ष) की जेल संख्या-3 में कैद था। आज सुबह 3 अन्य कैदियों ने जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी। जेल प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। बताया जा रहा है कि दिलशेर हत्या समेत कई अन्य आपराधिक मामलों का आरोपी था और उसके ऊपर लगे मामलों की सुनवाई चल ही रही थी।

भैयाजी ये भी पढ़े : BHAIYAJI SPECIAL: मुख्य सचिव की विदाई के साथ प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी में भूपेश सरकार

आपको बता दें कि तिहाड़ जेल में देश के सर्वाधिक चर्चित मामलों के आरोपियों समेत कई अन्य आपराधिक केस में सजा भुगत रहे कैदियों को भी रखा जाता है। इसे देश की सबसे हाई सिक्योरिटी जेल (JAIL के रूप में जाना पहचाना जाता है। लेकिन जेल के अंदर कैदी की उसके ही साथियों द्वारा हत्या किए जाने के बाद जेल प्रशासन के ऊपर सवाल उठने लगे हैं। दिलशेर की हत्या उसके ही वार्ड में रहने वाले 3 अन्य कैदियों ने की है।