spot_img

रायपुर में धान खरीदी शुरू होगी 2 दिन बाद, अब तक किसानों को नहीं जारी हुआ टोकन

HomeCHHATTISGARHरायपुर में धान खरीदी शुरू होगी 2 दिन बाद, अब तक किसानों...

रायपुर। रायपुर सहित प्रदेशभर में धान (DHAAN) खरीदी 1 दिसंबर से शुरू होगी। किसान अपनी उपज बेचने के लिए सोसाएटी पहुंचेगे। लेकिन राजधानी रायपुर में धान खरीदी की व्यस्थाओं को लेकर लापरवाही बरती जा रही है।

जिले में संचालित धान खरीदी केंद्रों पर अभी तक टोकन जारी नहीं हो पाया है। खरीदी केंद्रों की व्यवस्था रामभरोसे संचालित हो रही है। शासन के माध्यम से खरीदी को लेकर क्या नया दिशा-निर्देश है? इसकी जानकारी खरीदी केंद्रों की जिम्मेदारी संभाल रहे अधिकारियों के पास भी नहीं है। ऐसे में धान खरीदी का इंतजार कर रहे किसानों की समस्या बढ़ गई है। किसान जरूरी काम छोड़कर सुबह से ही उपाजज़्न केंद्रों पर पहुंच रहे हैं, लेकिन सोसाइटी प्रभारी टोकन जारी करने को लेकर आदेश नहीं आया है, कहकर किसानों को लौटा दे रहे हैं। धान खरीदी से पूर्व बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

भैयाजी ये भी पढ़े –R.P. मंडल को मंत्रीपरिषद बैठक में दी गई बिदाई, अमिताभ जैन होंगे के नए मुख्यसचिव

टोकन नहीं मिलने से किसान परेशान

किसान अपनी उपज सोसाएटी में बेचने की तैयारी कर रहे है, लेकिन टोकन नहीं मिलने से किसानो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र तक धान (DHAAN) लाने के लिए उन्होंने टैक्टर की बुकिंग भी कर चुके हैं। कुछ लोगों को ट्रायल टोकन दिया गया है। ट्रायल टोकन देने के दौरान गाइड लाइन की जानकारी नहीं दी गई, जिस वजह से किसान परेशान है।

भैयाजी ये भी पढ़े – BHAIYAJI SPECIAL: विभागीय शिक्षकों की हौसलाफजाई करने सचिव SHUKLA ने लिख दी नवाचार पर किताब

बदला मौसम बढ़ा रहा धड़कन

टोकन ना मिलने से परेशान किसानों को मौसम की बेरुखी भी झेलनी पड़ रही है। जिले में ज्यादातर किसान अपनी फसलों को सुरक्षित समेटने में लग गए हैं। इधर टोकन लेने के लिए के लिए जिले के सोसायटियों में भी किसानों की जमकर भीड़ हो रही है। वहीं रायपुर डीएमओ हरिष शर्मा ने बताया कि टोकन (DHAAN) जारी करने को लेकर अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है, इसलिए कार्य शुरू नहीं हो पाया है।