spot_img

रामलला के सूर्य तिलक की शुभ घड़ी थोड़ी देर में, मंत्रोचार के साथ रामलला की पूजा शुरू

HomeNATIONALरामलला के सूर्य तिलक की शुभ घड़ी थोड़ी देर में, मंत्रोचार के...

अयोध्या। बुधवार (17 अप्रैल) को देशभर में धूमधाम से रामनवमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस बार की रामनवमी अयोध्या के लिए बेहद खास है। 500 साल के लंबे संघर्ष के बाद राम जन्मभूमि पर रामलला का भव्य मंदिर साकार हुआ, वहीं प्राण-प्रतिष्ठा के बाद यह पहली रामनवमी है। रामलला की विशेष पूजा-अर्चना चल रही है। दोपहर 12 बजे सूर्यवंशी रामलला का स्वयं भगवान सूर्य अपनी किरणों से तिलक करेंगे। इस दौरान अभिजीत मुहूर्त रहेगा। वाल्मीकि रामायण के मुताबिक त्रेतायुग में इसी समय श्रीराम का जन्म हुआ था।

इससे पहले रामलला का विशेष श्रृंगार किया गया। उन्हें दूध, दही पंचगव्य से स्नान कराया गया। माथे पर चंदन का लेप लगाया गया। फूलों का दिव्य हार रामलला के धारण किया है। सुबह 8 बजे तक 6 लाख श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए हैं। इसके अलाव राम पथ, भक्ति पथ और जन्मभूमि पथ पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। शयन आरती के बाद रात साढ़े बजे रामलला के कपाट बंद किए जाएंगे।

सूर्य तिलक के समय त्रेतायुग जैसी स्थिति

आज की रामनवमी बेहद खास है। दोपहर 12 बजे जब रामलला का सूर्य तिलक होगा, उस समय 9 शुभ योग बन रहे हैं। केदार, गजकेसरी, पारिजात, अमला, शुभ, वाशि, सरल, काहल और रवियोग। वाल्मीकि रामायण के अनुसार, जब भगवान राम पैदा हुए तो सूर्य और शुक्र अपनी उच्च राशि में थे। चंद्रमा खुद की राशि में मौजूद थे। 2024 की रामनवमी पर भी ऐसा ही हो रहा है।

– रामलला के जन्मोत्सव का शुभ मुहूर्त करीब है। इससे पहले विद्वान रामलला के विग्रह को स्नान करा रहे हैं।
– राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा कि राम लला को छप्पन भोग लगाया गया। जन्मोत्सव की पूरी व्यवस्था कर ली गई है। भक्त सुबह से दर्शन कर रहे हैं।
– पीएम मोदी ने रामनवमी पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि यह पहली रामनवमी है, जब अयोध्या के भव्य और दिव्य राम मंदिर में हमारे रामलला विराजमान हो चुके हैं। आज अयोध्या एक अप्रतिम आनंद में है। 5 शताब्दियों की प्रतीक्षा के बाद आज हमें ये रामनवमी अयोध्या में इस तरह मनाने का सौभाग्य मिला है। यह देशवासियों की इतने कठिन तपस्या, त्याग और बलिदान का सुफल है।
– यूपी के सीएम योगी आदित्ययनाथ ने भी रामनवमी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि भारत के प्राण, सनातन जगत की सकल आस्था के केंद्र, हमारे आराध्य, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के पावन अवतरण दिवस ‘श्री राम नवमी’ की समस्त प्रदेश वासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। शताब्दियों की प्रतीक्षा के उपरांत श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला का निर्मित नव्य, भव्य, दिव्य मंदिर कोटि-कोटि रामभक्तों और मानव सभ्यता को हर्षित, गर्वित कर रहा है।