spot_img

दंतेवाड़ा में गरज़े राजनाथ सिंह, कांग्रेस ने देश को भ्रष्टाचारी सरकार ही दी…

HomeCHHATTISGARHBASTARदंतेवाड़ा में गरज़े राजनाथ सिंह, कांग्रेस ने देश को भ्रष्टाचारी सरकार ही...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा सीट में प्रचार करने के लिए राजनाथ सिंह ने आज आम सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सूबे की पिछली कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।

ये ख़बर भी देखें : राहुल गांधी को चंद्रशेखर ने लिखा पत्र, पूछा-झीरम के संदिग्ध को…

दंतेवाड़ा में अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए राजनाथ ने कहा कि “छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में आप लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की झोली को भर दिया है इसलिए आप सबका धन्यवाद करने आया हूँ।”

उन्होंने आगे कहा कि “भारत को विकास की ऊंचाइयों तक पहुंचाने में हमारे छत्तीसगढ़ का बहुत बड़ा योगदान होगा। मेरा छत्तीसगढ़ के साथ बहुत अटूट रिश्ता है। छत्तीसगढ़ जब राज्य बना था तब पहली विधानसभा का चुनाव हुआ था तो उस समय पार्टी की तरफ से, केंद्र की तरफ से प्रभारी बन के यहां आया था। तब लोग कहते थे कि भाजपा की सरकार नहीं बनेगी लेकिन हालत बदलते चले गए। जनता ने यह समझना प्रारंभ कर दिया कि अगर छत्तीसगढ़ का भाग्य कोई बदल सकता है तो वह भाजपा ही बदल सकती है।”

कांग्रेस पर साधा निशाना

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि “कांग्रेस पार्टी इतने सालों तक हुकूमत में रही है। लंबे समय तक इन लोगों ने भारत को लूटा है और लंबे समय तक सरकार चलाई है। जब-जब कांग्रेस की सरकार यहां आई है, तब भ्रष्टाचार तेजी के साथ बढ़ा है। जब-जब कांग्रेस की सरकार आती है, तब-तब घोटालों की बाढ़ आ जाती है।”

ये ख़बर भी देखें : रायपुर ने रचा इतिहास, एक दिन में 7 लाख से ज्यादा…

सिंह ने आगे कहा कि “आपने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार तो बना दी थी, सब घोटाला तो अलग यहां गोठान घोटाला हो गया, गोबर का घोटाला हो गया। पशुधन के चारो के साथ भी घोटाला कर दिया। कांग्रेस ने देश को भ्रष्टाचारी सरकार ही दी है।” उन्होंने आगे कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी का संकल्प है कि हम विकसित भारत बनना चाहते हैं। ऐसा भारत, जिसमें कोई भी गरीब शेष न बचे, कोई काम करना चाहता है तो उसे काम करने का अवसर मिले।