spot_img

मुख्यमंत्री विष्णुदेव का कांग्रेस पर हमला, कहा-सब पागल हो गए हैं…

HomeCHHATTISGARHमुख्यमंत्री विष्णुदेव का कांग्रेस पर हमला, कहा-सब पागल हो गए हैं...

मैनपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कवासी लखमा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। लखमा के “मोदी मर जा” वाले बयान को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों का दिमागी संतुलन बिगड़ गया है, सब पागल हो गए हैं। देश के प्रधानमंत्री के लिए कांग्रेस द्वारा लगातार प्रयोग की जा रही भद्दी भाषा पर मुख्यमंत्री ने आज बेहद कड़े शब्दों में जवाब दिया। गरियाबंद स्थित मैनपुर के गुरुजी भाठा में सीएम ने कहा कि पूरा छत्तीसगढ़ म कांग्रेसिहा मन के हार दिखत हे, त एमन के दिमाग के संतुलन बिगड़ गे हे।

ये ख़बर भी देखें : शिवरतन का हमला, मोदी के खिलाफ कांग्रेस की बयानबाजी सजिश, नक्सली…

उन्होंने कहा कि आज ये कवासी लखमा का बोलत हे, कि मैं तो जीतत हौं, लेकिन ओ मोदी जी मर जाए, अइसे गोंडी भाषा म बोलत हे। साय ने जनता से भी पूछा कि क्या कांग्रेसियों का ऐसा बोलना उचित है ? उन्होंने कहा कि एमन के दिमाग खराब हो गिस हे, सब पागल हो जात हे एकदम। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक गरीब का बेटा, चाय बेचने वाले का बेटा देश का प्रधानमंत्री हैं। यह बात कांग्रेसियों को बिल्कुल भी हजम नहीं हो रही है।

खत्म नहीं होगा आरक्षण

साय ने आदिवासियों के बीच भविष्य में भाजपा द्वारा आरक्षण खत्म किए जाने के दुष्प्रचार और भ्रम फैलाने पर भी आज जवाब दिया। श्री साय बोले कांग्रेसी वोट के लालच में आदिवासियों के बीच भ्रम फैला रहे हैं कि उनका आरक्षण खत्म हो जाएगा। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि आरक्षण कभी भी खत्म नहीं होगा। कोई भी ताकत आरक्षण को ख़त्म नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है तो अब वे आरक्षण ख़त्म होने का भ्रम फैला रहे हैं। सीएम साय ने जनता से अपील की कि कांग्रेसियों की बातों में नहीं आना है, उसको सबक सिखाना है और इस चुनाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलने देना है।

मोदी ने बढ़ाया देश का मान

उन्होंने कहा कि आज मोदी जी दुनिया में जहाँ भी जाते हैं, लोग मोदी-मोदी का करना शुरू कर देते हैं। मोदी जी 140 करोड़ देशवासियों के लिए दिन-रात काम करते हैं। 24 घंटे में 18 घंटे काम करते हैं। मोदी जी की माता का निधन होने के बाद उन्होंने सुबह दाह संस्कार किया और शाम में देशसेवा के काम में जुट गए। उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है। साय ने कहा दुनिया के र्वाधिक लोकप्रिय नेता पर अभद्र टिप्पणी करने का कांग्रेसियों को कोई हक नहीं है। उन्होंने कहा कि ये चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री, दुनिया के सर्वाधिक लोक्रपिय नेता मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। जिन्होंने अपने दस वर्षों के कार्यकाल में समूचे भारत का मान बढ़ाया है। गांव, गरीब, किसान, मजदूर सबकी सेवा की, सबको समृद्ध बनाया। आज भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए हमें पुनः उनको प्रधानमंत्री बनाना होगा, ये आशीर्वाद मैं आप सभी से मांगने आया हूँ।

कांग्रेस ने बनाया था अपराधगढ़

साय ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया था, भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया था। 36 वादे में एक भी वादे ठीक से पूरे नहीं हुए। प्रदेश को लूट-लूट कर कंगाल बना दिया। नरवा गरवा घुरवा बारी में घोटाला करके गोबर का पैसा भी खा गए। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने युवाओं को जुआ का लत लगा दिया। महादेव एप को निर्बाध रूप से चलाने के लिए 508 करोड़ रूपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप उन पर लगा है, एफआईआर भी हुआ है। जो छत्तीसगढ़ के लिए शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में हुए घोटाले के आरोपी आज जेल की हवा खा रहे हैं। कभी गद्दे में सोने वाले आज जेल में नीचे सो रहे हैं, मच्छर से परेशान हैं। ये सब उनके किये की सजा उनको मिल रही है। अब प्रदेश में भाजपा की सुशासन की सरकार है।