spot_img

कांग्रेस को झटका : कांग्रेस के 6 और 3 निर्दलीय विधायक भाजपा में शामिल…

HomeNATIONALकांग्रेस को झटका : कांग्रेस के 6 और 3 निर्दलीय विधायक भाजपा...

नई दिल्ली। कांग्रेस के छह बागी विधायक और तीन निर्दलीय विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर,राजेंद्र सिंह राणा, चैतन्य शर्मा, देवेंदर भुट्टो और इंदर दत्त लखनपाल ने भाजपा का दामन थामा है।

ये ख़बर भी देखें : Video : उप मुख्यमंत्री विजय बोले, 6 हज़ार भाजपा के बाकी…

इनके साथ ही निर्दलीय विधायक केएल ठाकुर, होशियार सिंह और आशीष शर्मा ने भी भाजपा की सदस्यता ली है। इन विधायकों के बीजेपी में शामिल होने के बाद हिमाचल प्रदेश में कुल 68 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस के पास अब घटकर 34 सीटें हो चुकी है। वहीं बीजेपी की संख्या नहीं बढ़ेगी क्योंकि 6 बागी विधायकों को स्पीकर ने निलंबित कर दिया था और 3 निर्दलीय विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है।

ये ख़बर भी देखें : दंतेवाड़ा में IED ब्लास्ट, DRG के दो जवान घायल, रायपुर लाए…

दरअसल हिमाचल प्रदेश के स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने राज्यसभा चुनाव में बगावत करने वाले इन 6 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया था। उन्होंने कहा था कि दल-बदल कानून के तहत 6 माननीय विधायकों के खिलाफ शिकायत विधायक और मंत्री हर्ष वर्धन के माध्यम से हमारे सचिवालय को मिली, जिसके बाद उन्होंने दोनों पक्षों को सुना और अपना फैसला सुनाया। निलंबित किए गए विधायकों ने व्हिप का उल्लंघन किया था।