spot_img

Video : उप मुख्यमंत्री विजय बोले, 6 हज़ार भाजपा के बाकी 14 हजार इलेक्टोरल बॉन्ड किसे मिले…

HomeCHHATTISGARHVideo : उप मुख्यमंत्री विजय बोले, 6 हज़ार भाजपा के बाकी 14...

रायपुर। देशभर में लोकसभा चुनाव के दौरान इलेक्टोरल बॉन्ड एक बड़ा मुद्दा बनता दिखाई दे रहा है। छत्तीसगढ़ में भी इस मामलें में सियासी खींचतान ज़ारी है। सूबे के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अब इस मामलें में पीसीसी चीफ दीपक बैज के बयान पर हमला बोला है।

ये ख़बर भी देखें : दंतेवाड़ा में IED ब्लास्ट, DRG के दो जवान घायल, रायपुर लाए…

डिप्टी सीएम विजय शर्मा का कहना है कि “इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए 20 हजार करोड़ रुपए जारी किए गए। भाजपा के पक्ष में 6 हजार जारी हुए है, बाकी 14 हजार किसके पक्ष में जारी हुए।” शर्मा ने कहा कि “हमारे सांसद 303 हैं और उनके 240 है, उसके बाद भी भाजपा दोषी। जनता किसका अकाउंट बंद करेगी यह जल्द पता लग जाएगा।”

इसके आलावा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस 1 लाख रुपए महिलाओं को सालाना देने के लिए फार्म भरवाने से जुड़े सवाल पर भी तंज़ कसा है। डिप्टी सीएम विजय का कहना है कि “विधानसभा चुनाव के समय भी इनकी घोषणाएं भाजपा से अधिक थी। माताओं-बहनों ने इनकी बात नहीं मानी। पीएम मोदी के काम से सबको स्पष्ट है कि देश कैसा चाहिए।