spot_img

दंतेवाड़ा में IED ब्लास्ट, DRG के दो जवान घायल, रायपुर लाए गए…

HomeCHHATTISGARHBASTARदंतेवाड़ा में IED ब्लास्ट, DRG के दो जवान घायल, रायपुर लाए गए...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में DRG के जवान प्रेशर IED ब्लास्ट की चपेट में आ गए हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए रायपुर लाया गया है। जानकारी के अनुसार DRG के जवान टीम के साथ अरनपुर जगरगुंडा रोड पर सड़क सुरक्षा में निकले थे।

ये ख़बर भी देखें : BLO प्रशिक्षण में पहुंचे कलेक्टर और एसपी, शत प्रतिशत मतदान पर…

इस दौरान नक्सलियों के लगाए IED में ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में जवान राजेश मरकाम और विकास कर्मा घायल हो गए। दोनों घायल जवानों को MI17 हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया गया और देवेंद्र नगर में स्थित नारायणा अस्पताल में उनका इलाज जारी है। बता दें कि दोनों जवान बस्तर फाइटर ग्रुप के जवान है।