spot_img

नायब सैनी होंगे हरियाणा के नए मुख्यमंत्री, युवा मोर्चा के महामंत्री से सीएम तक का सफ़र…

HomeNATIONALनायब सैनी होंगे हरियाणा के नए मुख्यमंत्री, युवा मोर्चा के महामंत्री से...

नई दिल्ली। कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री होंगे। विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लग गई है। मीटिंग के बाद नायब सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया और पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने फूल देकर उन्हें बधाई दी।

भैयाजी ये भी देखें : प्रभारी मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के निर्देश, निचले स्तर पर पहुंचें शासकीय…

नायब सैनी आज शाम 5 बजे मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। वहीं विधायक दल की मीटिंग से पूर्व गृहमंत्री अनिल विज नाराज हो कर निकल गए। उन्हें नायब सैनी के नाम पर एतराज था। विज छह बार के विधायक हैं, लेकिन उन्हें सीएम नहीं बनाया गया।

सैनी साल 2002 में युवा मोर्चा बीजेपी अंबाला से जिला महामंत्री बने। इसके बाद साल 2005 में युवा मोर्चा भाजपा अंबाला में जिला अध्यक्ष पर बने। नायब सिंह सैनी ने साल 2009 में किसान मोर्चा भाजपा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री रहे थे।

साल 2012 में बीजेपी अंबाला से जिला अध्यक्ष रहे। साल 2014 में वो नारायणगढ़ विधानसभा से विधायक बने। इसके बाद साल 2016 में वो हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री रहे। वहीं वो साल 2019 में कुरुक्षेत्र से सांसद चुने गए। इसके बाद उन्हें केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी थी।

कौन है नायब सिंह सैनी

नायब सिंह सैनी अंबाला के मिर्जापुर माजरा के रहने वाले हैं। 2019 में दिए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार नायब सिंह सैनी पास कुल संपत्ति 33 लाख है, जबकि उनकी पत्नी के पास 11 लाख रुपये की चल संपत्ति है। दंपत्ति के पास कुल 2 लाख 85 हजार रुपये कैश भी है।

भैयाजी ये भी देखें : महतारी वंदन योजना : जिनके खाते में नहीं आई राशि करें…

एफिडेविट में उन्होंने बताया कि परिवार में उनकी मां कुलबंत कौर, बेटी वंशिका और बेटा अनिकेत सैनी भी हैं। उनकी मां के अकाउंट में पांच साल पहले 71 हजार रुपये थे, जबकि बेटी वंशिका के पास दो लाख 93 हजार और बेटे के पास तीन लाख 29 हजार रुपये थे। उनकी पत्नी के सेविंग अकाउंट में चार लाख 70 हजार रुपये थे। खुद नायब सिंह के बैंक अकाउंट में पौने दो लाख रुपये थे।