spot_img

Video : बघेल का सरकार पर हमला, फर्जी एनकाउंटर और गिरफ्तारियां…पुराना दौर लौटा

HomeCHHATTISGARHVideo : बघेल का सरकार पर हमला, फर्जी एनकाउंटर और गिरफ्तारियां...पुराना दौर...

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सली घटनाओं को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। भूपेश बघेल ने कहा, छत्तीसगढ़ में नक्सली घटना बढ़ रही है, उसके नाम से वसूली हो रही है। वसूली की गारंटी हो गई है।

ये ख़बर भी पढ़ें : Breaking : 5 IAS के तबादले, मुकेश कुमार होंगे सामान्य प्रशासन…

महिलाओं से पैसा वसूल रहे हैं। फर्जी एनकाउंटर और गिरफ्तारियां भी हो रही है। पुराना दौर फिर से शुरू हो गया है। 3 महीने में तीन घटना बस्तर में हो चुकी है। भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत हो रही है। मुख्यमंत्री और गृह मंत्री मौन बैठे हैं।

इसके बाद बघेल ने महतारी वंदन योजनाओं पर भी निशाना साधा। पूर्व मुख्यंमत्री भूपेश बघेल ने कहा कि “चुनाव समाप्त होते ही महतारी वंदन योजना से महिलाओं का नाम काटने का सिलसिला शुरू होगा। बताओ ज़रा, डॉ रमन सिंह जी और विष्णु देव साय जी की पत्नी को इस योजना का लाभ मिलेगा कि नहीं?”