spot_img

Vishnu Deo Sai बोले बेटी बेटी में फर्क क्यों, बलात्कार पर कांग्रेस की चुप्पी..?

HomeCHHATTISGARHVishnu Deo Sai बोले बेटी बेटी में फर्क क्यों, बलात्कार पर कांग्रेस...
रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) ने प्रदेशभर में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सरकार के ख़िलाफ़ हमला बोला है।उन्होंने प्रदेश में लगातार बढ़ रही दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म की हृदय विदारक घटना और बढ़ते अपराध पर अंकुश लगा पाने में प्रदेश सरकार को विफल बताया हैं।
विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) ने कहा कि कवर्धा में नाबालिग आदिवासी बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना स्तब्ध करने वाली हैं। आज छत्तीसगढ़ में भय आतंक का वातावरण निर्मित हैं, प्रदेश की जनता असुरक्षित महसूस कर रही हैं। एक दिन पहले ही कानून व्यवस्था को लेकर गृहमंत्री पुलिस विभाग की बैठक लेते हैं और उसी शाम को राजधानी रायपुर में नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आती हैं।
 आज कवर्धा में आदिवासी नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना का सामने आना प्रदेश की बेलगाम और बिगड़ती कानून व्यवस्था की सच्चाई बयां करती हैं।
 उन्होंने प्रदेश सरकार से सामूहिक दुष्कर्म की दोनों दुर्भाग्यपूर्ण व हृदयविदारक घटना में गंभीरतापूर्वक कार्रवाही करते हुए जल्द से जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Vishnu Deo Sai बोले “अपराध गढ़ बना प्रदेश”

 विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में महज 23 महीनों में ही हमारा शांत छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन गया हैं। प्रदेश की जनता आज सोचने मजबूर हो चुकी हैं कि महज 23 महीनों में ऐसा क्या हो गया कि लगातार बलात्कार, सामूहिक बलात्कार, हत्या, लूट, अपहरण, चोरी, डकैती जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। प्रदेश में अपराधियों और माफ़िया का राज चल रहा हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा गयी हैं।

बेटी बेटी में फर्क क्यों ?

उन्होंने कहा कानून व्यवस्था के नाम पर प्रदेश सरकार विफल हो चुकी हैं। ऐसे में बीते दिनों प्रदेश के मंत्री द्वारा बलात्कार की घटना को छोटी घटना बताना और प्रदेश के कांग्रेस के नेताओं द्वारा बलात्कार जैसी घटना पर भी चयनात्मक राजनीति करते हुए अन्य प्रदेश में बलात्कार की घटना पर हल्ला मचाना और प्रदेश में लगातार घट रही बलात्कार की हृदयविदारक घटनाओं पर मौन साध लेना कांग्रेस के नेताओं की घृणित व दूषित मानसिकता का परिचायक हैं।साय ने कांग्रेस के नेताओं से पूछा हैं कि बेटी बेटी में फर्क क्यों? उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था और लापरवाही उजागर हो रही हैं ऐसे में प्रदेश सरकार को इसमें गंभीरता दिखाते हुए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता हैं।