spot_img

बड़ी ख़बर : भाजपा ने जारी की लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची, रायपुर से बृजमोहन को बनाया प्रत्याशी…

HomeCHHATTISGARHबड़ी ख़बर : भाजपा ने जारी की लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची,...

 

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए 195 सीटों पर अपने अधिकृत प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों में से अलग-अलग लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर मोहर लगाई गई है।

इधर छत्तीसगढ़ के सभी 11 लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया है। इसमें सबसे चौंकाने वाला फैसला रायपुर लोकसभा सीट को लेकर रहा है। रायपुर लोकसभा सीट से भाजपा ने सूबे के कद्दावर नेताओं में शुमार और विष्णु देव सरकार में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

इसके अलावा रायगढ़ से राधेश्याम राठिया, जांजगीर चांपा से कमलेश जांगड़े, कोरबा से सरोज पांडे, सरगुजा से चिंतामणि महाराज, बिलासपुर से तोखन साहू, राजनांदगांव से संतोष पांडे, दुर्ग से विजय बघेल, महासमुंद से रूप कुमारी चौधरी, बस्तर से महेश कश्यप और कांकेर से भोजराज नाग को प्रत्याशी बनाया है।

देखिए पूरी सूची…