spot_img

विधानसभा अध्यक्ष के सचिव बने विक्रम, बिसेन उप सचिव, तो सुमीत निज सचिव…

HomeCHHATTISGARHविधानसभा अध्यक्ष के सचिव बने विक्रम, बिसेन उप सचिव, तो सुमीत निज...

रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की निजी स्थापना में नियुक्ति की गई है। डॉ रमन सिंह के सचिव के तौर पर विक्रम सिसोदिया, अरुण बिसेन को उप सचिव और सुमीत उपाध्याय को निज सचिव के रूप में नियुक्ति दी गई है।शासकीय सेवानिवृति के बाद विक्रम सिसोदिया की नियुक्ति सिविल सेवा संविदा के तहत की गई है।

भैयाजी ये भी देखें : सीएम योगी ने रद्द की कॉन्स्टेबल भर्ती, UPPRPB अगले 6 महीने…

1 फरवरी 2024 से विधानसभा की निजी स्थापना में स्पीकर के सचिव के एच्छिक पद पर की गई, नियुक्ति डॉ. रमन सिंह के अध्यक्ष पद पर रहने या आगामी आदेश तक जारी रहेगी। बता दें कि सिसोदिया और बिसेन 2008 से पहले भाजपा शासनकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के ओएसडी रह चुके हैं। अरुण बिसेन ने रायपुर आईआईएम से एमबीए और एनआईटी से बीटेक किया है।