spot_img

Naxal News : नक्सलियों के डिप्टी कमांडर सोमडु वेट्टी का आत्मसमर्पण

HomeCHHATTISGARHBASTARNaxal News : नक्सलियों के डिप्टी कमांडर सोमडु वेट्टी का आत्मसमर्पण

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा पुलिस को आज बड़ी क़ामयाबी मिली है। दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्ल्व के समक्ष पांच माओवादियों (Naxal) ने आज आत्म समर्पण किया है।

इन नक्सलियों में से एक पर पुलिस ने ईनाम भी घोषित कर रखा था। DVC सुरक्षा दमल के प्लाटून सेक्शन का डिप्टी कमांडर सोमडु वेट्टी की अगुवानी में ये आत्मसमर्पण नक्सलियों ने किया है।

भैयाजी ये भी पढ़े : Braking News : कांकेर में सुरक्षाबल और नक्सल के बीच मुठभेड़, 3 माओवादी ढ़ेर

सोमडु वेट्टी पर 3 लाख रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। वेट्टी पर संगठन के बड़े माओवादियों (Naxal) की सुरक्षा का जिम्मा था।

CRPF DIG विनय कुमार सिंह और दंतेवाड़ा SP अभिषेक पल्लव के समक्ष सरेंडर किया है। ये सभी माओवादी बस्तर संभाग के अलग अलग क्षेत्रों में सड़क काटने, आईईडी प्लांट करने, नक्सलियों की मीटिंग के लिए ग्रामीणों को बुलाने जैसे काम किया करते थे।

इसके आलावा जब जब बड़े माओवादी लीडर्स की आवा जाही होती थी, तो पुरे रुट पर भी डिप्टी कमांडर सोमडु वेट्टी की टीम तैनात रहकर उन्हें सुरक्षित पहुंचाने का काम किया करती थी।

208 Naxal कर चुके है सरेंडर

दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि पुलिस के “लोन वर्राटू अभियान” के तहत हमे अब तक सकारात्मक परिणाम नज़र आए है। उन्होंने बताया कि अब तक 56 ईनामी समेत 208 नक्सलियों (Naxal) ने इस अभियान के तहत सरकारी योजनाओं से प्रेरित होकर सरेंडर किया है।

भैयाजी ये भी पढ़े : Naxal Breaking : माओवादियों ने की कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी की हत्या

गौरतलब है कि दंतेवाड़ा जिले में माओवादियों को इस अभियान से काफी नुक़सान हुआ है। जिसके लिए माओवादियों ने बैनर पोस्टर लगाकर सरेंडर करने वालों पर भी जनअदालत में फैसला करने की बात थी।