spot_img

मुख्यमंत्री विष्णुदेव की भ्रष्टाचारियों को दो टूक, गलत किया है तो जेल जाना ही पड़ेगा…

HomeCHHATTISGARHमुख्यमंत्री विष्णुदेव की भ्रष्टाचारियों को दो टूक, गलत किया है तो जेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ये स्पष्ट कर दिया है कि “नक्सलियों और भ्रष्टाचारियों की उनकी सरकार में खैर नहीं है।” इस मामलें में उन्होंने दो टूक में कहा कि “भ्रष्टाचारी पूर्व मुख्यमंत्री हो या आम आदमी, गलत किया है तो जेल जाना ही पड़ेगा।”

ये ख़बर भी देखें : भारत ने खनन क्षेत्र में 2023-24 में किया रिकॉर्ड उत्पादन, सोना,…

अपने चुनावी दौरे में रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि “साल 2018 विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस पार्टी ने लोकलुभावन जन घोषणा पत्र जारी किया था। जिसमें 36 वादे थे, उनको पूरा समय मिला सरकार चलाने का लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं कर पाए।

साथ ही पांच वर्षों में कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ को अपराध और भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया था। कोयला, बालू, शराब, डीएमएफ राशि में घोटाला जैसे बहुत से घोटाले कर जनता के विश्वास से उतर चुकी थी। भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने शीर्ष और प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर एकजुट होकर काम किया जिसके कारण हमें अच्छी सफलता मिली।”

उन्होंने भ्रष्टाचार और कार्यवाही से जुड़े सवाल के जवाब में कहा कि एक बात समझ लें हमारी सरकार में नक्सलियों और भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं है। भ्रष्टाचारी चाहे कोई भी हो फिर वो पूर्व मुख्यमंत्री हो या आम आदमी, अगर गलत किया है तो जेल जाना ही पड़ेगा।”

ये ख़बर भी देखें : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज हुई FIR, महिला नेत्री के…

नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान पर सीएम साय ने कहा कि “इसका श्रेय तो डबल इंजन सरकार को जाता है। जिसके तहत हम मजबूती से लड़ पाए हैं और केंद्र से बहुत सहयोग भी मिला है। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने नक्सलवाद खत्म करने का संकल्प लिया है। प्रदेशवासियों ने देखा है कि पिछले चार महीने में लगातार नक्सली मारे जा रहे हैं, आत्मसमर्पण भी कर रहे हैं और ये बड़ी सफलता हमारे सैनिकों को मिल रही हैं।