spot_img

बारसूर में पुलिस नक्सली मुठभेड़, पांच लाख का एक ईनामी नक्सली ढेर…

HomeCHHATTISGARHBASTARबारसूर में पुलिस नक्सली मुठभेड़, पांच लाख का एक ईनामी नक्सली ढेर...

दंतेवाड़ा। बारसूर थाना इलाके के मंगनार में हुई पुलिस नक्सली मुठभेड़ में पुलिस ने एक इनामी नक्सली को ढेर कर दिया है। मारे गए नक्सली के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है। इसके साथ ही बड़ी मात्रा में जूते व वर्दी समेत अन्य सामग्री भी जवानों ने बरामद की है।

भैयाजी ये भी देखें : सामूहिक अनाचार मामलें में कांग्रेस ने बनाई जांच समिति, अनिल भेड़िया…

पुलिस को मुखबिर से मंगनार इलाके में नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद दंतेवाड़ा से डीआरजी, बस्तर फाईटर के साथ ही बारसूर से 195 बटालियन के जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया। मंगनार के जंगलों में जवानों के पहुंचते ही बड़ी संख्या में मौजूद नक्सलियों ने फायर खोल दिया। जवानों ने मोर्चा संभालते जवाबी कार्रवाई की। जिसके बाद लगभग 15 मिनट की मुठभेड़ के बाद नक्सली मौके से भाग निकले।

भैयाजी ये भी देखें : उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ में खपाने ला रहे थे अवैध धान,…

जवानों ने घटना स्थल की जांच की तो उन्हें वहां से एक नक्सली का शव मिला। जिसकी पहचान आमदई एरिया कमेटी के तोड़मा डिप्टी कमांडर रतन कश्यप के रूप में हुई। रतन लंबे समय से नक्सल संगठन के लिए काम कर रहा था। उस पर पांच लाख का इनाम घोषित था।