spot_img

सुकमा-दंतेवाड़ा की सरहद पर नक्सलियों से मुठभेड़, कई माओवादीयों को लगी गोली…

HomeCHHATTISGARHBASTARसुकमा-दंतेवाड़ा की सरहद पर नक्सलियों से मुठभेड़, कई माओवादीयों को लगी गोली...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बिच मुठभेड़ हुई है। ये मुठभेड़ सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर हुई है। मुठभेड़ में करीब 3 से 4 नक्सलियों को गोली लगने की जानकारी मिल रही है। बताया जा रहा है कि, ककाड़ी, नहाड़ी और गोगुंडा की पहाड़ी पर मुठभेड़ हुई है। फिलहाल जवान मौके पर ही मौजूद है।

भैयाजी ये भी देखें : पीएम मोदी से मिले सीएम साय, सूबे के विकास को लेकर…

मिली जानकरी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि दरभा डिवीजन का खूंखार नक्सली कमांडर जगदीश अपनी टीम के साथ सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर मौजूद है। सूचना के बाद सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च किया। DRG और CRPF के जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया था। जवान ककाड़ी, नहाड़ी और गोगुंडा की पहाड़ी पर पहुंचे।

भैयाजी ये भी देखें : पीसीसी चीफ बैज का सीएम साय को पत्र, पूछा किसानों को…

यहां नक्सलियों के ठिकाने को घेर लिया। जिसके बाद फायरिंग शुरू हुई। दोनों तरफ से जबरदस्त गोलीबारी हुई। करीब आधे घंटे तक हुई फायरिंग में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। फायरिंग रुकने के बाद अब जवान सर्चिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि, मौके से कई जगह खून के धब्बे मिले हैं। पुलिस अनुमान लगा रही है कि, इस मुठभेड़ में करीब 3 से 4 नक्सलियों को गोली लगी है।