spot_img

बड़ी ख़बर : पहली बार भाजपा के विधायक बनेगे प्रोटेम स्पीकर, शपथ कल…

HomeCHHATTISGARHबड़ी ख़बर : पहली बार भाजपा के विधायक बनेगे प्रोटेम स्पीकर, शपथ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधायकों को शपथ दिलाने के लिए कल प्रोटेम स्पीकर का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। राजभवन में इसकी तैयारियां शुरू हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक कल सुबह 10:30 बजे राजभवन में प्रोटेम स्पीकर को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन शपथ दिलाएंगे। इसके लिए राजभवन में विभिन्न स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई।

भैयाजी ये भी देखें : बड़ी ख़बर : कांग्रेस के एक और पूर्व विधायक ने दिया…

गौरतलब है कि राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और दो डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा को 13 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में शपथ दिलाई थी। जिसके बाद वे दिल्ली प्रवास पर चले गए थे। आज देर रात राज्यपाल दिल्ली से लौटेंगे, जिसके बाद रविवार को राजभवन के दरबार हाल में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

पहली बार भाजपा के विधायक बनेगे प्रोटेम स्पीकर

राज्‍य निर्माण के बाद से अब तक विधानसभा के पांच चुनाव हो चुके हैं, लेकिन 2000 में राज्‍य विभाजन के बाद नई विधानसभा का गठन हुआ था। इस लिहाज से 2023 में चुनाव जीतकर आए विधायक छत्‍तीसगढ़ की छठवीं विधानसभा के सदस्‍य कहलाएंगे और इस बार प्रोटेम स्‍पीकर बनेगा वह राज्‍य का छठवां प्रोटेम स्‍पीकर होगा। यानी इससे पहले पांच प्रोटेम स्‍पीकर बन चुके हैं।

भैयाजी ये भी देखें : विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ, सीएम साय ने दिखाई हरी…

साल 2000 में राज्‍य विभाजन के बाद बनी पहली विधानसभा में कांग्रेस के महेंद्र बहादुर सिंह प्रोटेम स्‍पीकर थे। 2003 में जब भाजपा की पहली सरकार बनी तब कांग्रेस के राजेंद्र प्रसाद शुक्‍ल को प्रोटेम स्‍पीकर बनाया गया था। साल 2008 में जब भाजपा फिर से सत्‍ता में लौटी तो फिर एक बार कांग्रेस के ही नेता बोधराम कंवर को प्रोटेम स्‍पीकर बनाया गया था। 2013 में भाजपा के तीसरे कार्यकाल में सत्‍यनारायण शर्मा को प्रोटेम स्‍पीकर बनाया गया था। 2018 में कांग्रेस की सत्‍ता में लौटी तब रामपुकार सिंह को प्रोटेम स्‍पीकर बनाया गया था। सिंह भी कांग्रेस के ही विधायक थे।