spot_img

आज से “विष्णु”देव के हाथों छत्तीसगढ़, अरुण-विजय ने भी ली शपथ…

HomeCHHATTISGARHआज से "विष्णु"देव के हाथों छत्तीसगढ़, अरुण-विजय ने भी ली शपथ...

रायपुर। भारतीय जानता पार्टी ने विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ का नया मुख्यमंत्री चुना। जिसके बाद साय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में मुख्यमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ ली। साय के साथ ही साथ सूबे के दो डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली।

भैयाजी ये भी देखें : शपथ के बाद दोनों डिप्टी सीएम के साथ मंत्रालय जाएंगे मुख्यमंत्री…

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया, केंद्रीय राज्य मंत्री बिसेश्वर तुडू, केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,

सीएम हेमंत बिस्वा सर्मा, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, सीएम हरियाणा मनोहर लाल खट्टर, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साह छत्तीसगढ़ पहुंचे थे। साथ ही साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी रायपुर पहुंचकर शपथ ग्रहण समारोह शामिल हुए और विष्णुदेव को बधाई दी।

साय कुनकुरी विधानसभा सीट से विधायक हैं। कुनकुरी से आने वाले विष्णुदेव साय आदिवासी समाज से आते हैं। साल 2014 में केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद उन्हें केंद्रीय मंत्री भी बनाया गया था। विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के अपने सबसे निकटतम प्रतिद्वंदी यूडी मिंज को 25541 वोटों के अंतर से मात दी है। विष्णुदेव साय को चुनाव में 87604 वोट मिले हैं।

भैयाजी ये भी देखें : भारत आएगी इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीमे, खेलेंगी T20 और एक…

भाजपा ने साल 2020 में उन्हें प्रदेश अध्यक्ष भी बनाया था। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री बनने वाले विष्णुदेव साय चार बार सांसद, दो बार विधायक, केंद्रीय राज्य मंत्री और तीन बार प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा उन्हें संगठन में काम करने का अच्छा खासा अनुभव है।