spot_img

शपथ के बाद दोनों डिप्टी सीएम के साथ मंत्रालय जाएंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव

HomeCHHATTISGARHशपथ के बाद दोनों डिप्टी सीएम के साथ मंत्रालय जाएंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शपथ ग्रहण करने के बाद सीधे मंत्रालय पहुंचेंगे। उनके साथ ही दो डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा भी शपथ के बाद मंत्रालय जाएंगे। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह के बाद सीएम विष्णुदेव साय दोनों डिप्टी सीएम के साथ मंत्रालय पहुंचेंगे।

भैयाजी ये भी देखें : Live : मुख्यमंत्री साय का शपथ ग्रहण समारोह शुरू, पीएम मोदी-शाह…

मंत्रालय में साय अपनी पहली मंत्रीमंडल की बैठक लेंगे। इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ उप मुख्यमंत्री कुछ बड़े फैसले ले सकते है। जानकरी के मुताबिक, नई सरकार के मंत्रीमंडल की पहली बैठक में 18 लाख पीएम आवास योजना को लेकर मंजूरी दी जा सकती है। इसके अलावा दो साल का बकाया बोनस और 3100 रुपये की दर पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी को मंजूरी दी जा सकती है। मुख्यमंत्री साय मुख्य सचिव को भाजपा का घोषणा पत्र भी सौंपेंगे।