spot_img

छत्तीसगढ़ में 54 सीटों पर भाजपा आगे, 15 सीटों में हज़ार वोटों का अंतर

HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़ में 54 सीटों पर भाजपा आगे, 15 सीटों में हज़ार वोटों...

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में 1 बजे तक हुए वोटों की गिनती में भाजपा बहुमत से आगे निकलते हुए 54 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस 35 सीटों पर आगे चल रही है। हालांकि 15 से अधिक सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के प्रत्‍याशियों के बीच महज एक हजार से कम का अंतर बना हुआ है। बिलासपुर के लोरमी विधानसभा में छठवें राउंड पूरी हो गई है। छठे राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी अरुण साव 11764 वोट से आगे चल रहे हैं।

भैयाजी ये भी देखें : साजा से रवींद्र चौबे पीछे…ईश्वर साहू को मिली बढ़त, गृहमंत्री ताम्रध्वज…

कांग्रेस के थानेश्वर साहू 11335 मत मिले हैं। छत्‍तीसगढ़ में सत्‍ता की चाबी कहे जाने वाले बस्‍तर से भी भाजपा के लिए अच्‍छी खबर आ रही है। शुरुआती रुझान में बस्‍तर की 12 सीटों में आठ सीटों पर भाजपा बढ़त बनाए हुए हैं। हाईप्रोफाइल सीट कोंटा से कांग्रेस उम्‍मीदवार कवासी लखमा, चित्रकोट से कांग्रेस उम्‍मीदवार दीपक बैज पीछे चल रहे हैं।